.
.
marathi tv actor kills 17 year old daughter herself suicide note blames stress
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ महाराष्ट्र : फिल्म इंडस्ट्री में जितनी चकाचौंध देखने को मिलती है, उस उजाले के पीछे कई ऐसे कलाकार भी होते हैं जो संघर्ष में जीवन बिता रहे होते हैं / पैसे की कमी, काम की कमी और संघर्ष के चलते कई कलाकार जाया होते हैं / ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें स्ट्रेस के चलते एक टीवी एक्टर ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को मार डाला, इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया /
.
मामला महाराष्ट्र के कलवा शहर का है जहां ये घटना हुई / 40 वर्षीय कलाकार प्रदन्या पार्कर ने अपनी 17 वर्षीय बेटी श्रुति को पहले मारा, इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया / श्रुति कक्षा 12वीं की छात्रा थी / सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शेखर बागड़े ने कहा- पार्कर को इन दिनों काम नहीं मिल रहा था / वह मराठी टीवी इंडस्ट्री में काम करती हैं / इसके अलावा उनके पति को भी बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था /
.
.
मामले की डिटेलिंग पर जाएं तो सुबह 8 से 9 बजे के बीच ये मामला हुआ जब महिला का पति जिम के लिए गया हुआ था / जिम से वापस आने के बाद उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है / जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर प्रदन्या और बेटी श्रुति की लाश मिली / मामले की तहकीकात जारी है /
.
फिलहाल तो अब तक की रिपोर्ट्स में यही सामने आया है कि एक्ट्रेस ने तनाव के चलते ये कदम उठाया / बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है / इंडस्ट्री में काम ना मिलने के चलते कई कलाकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और गुमनामी के अंधेरे में जीवन गुजारना पड़ता है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
marathi tv actor kills 17 year old daughter herself suicide note blames stress


































