.
.
punjab ludhiana fire in plastic factory in ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्थित गिल रोड पर सेंट्रल मार्केट के पीछे स्थित किशनपुरा एरिया में प्लास्टिक की फैक्टरी में भयानक आग लग गई है / आज सुबह के करीब साढ़े दस बजे फैक्टरी से धुंआं निकलते देख लोग इक्ट्ठा हुए और तुरंत इसकी जानकारी फैक्टरी के मालिक को दी /
.
.
समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग की पांच गाडियां द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था / अभी आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है / बताया जा रहा है कि अहुजा प्लास्टिक के नाम से चल रही इस फैक्टरी में प्लास्टिक का सामान बनाने का काम होता है /
.
.
इस हादसे के दौरान फैक्टरी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था / प्लास्टिक जलने की वजह से काला धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया है / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab ludhiana fire in plastic factory in ludhiana


































