.
.
earthquake in nagaland and myanmar yellow alert for rain in 6 districts of uttarakhand
भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे पूरी तरह से हुआ बंद,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है / मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है /
.
.
इन जिलों में अगले 12 घंटे के भीतर भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में बादल फटने जैसी घटना हो सकती है / मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने का आदेश जारी किया है / वहीं उत्तराखंड में उत्तराखंड में हनुमान छत के पास भूस्खलन के कारण ओमुनोत्री राजमार्ग बंद कर दिया गया है /
.
उत्तराखंड में आपदा से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 55 घायल और 12 लापता हैं / वहीं आपदा से उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी के कोटीगाड़ क्षेत्र का करीब 70 वर्ग किमी क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है / मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा से उत्तरकाशी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में हुए नुकसान का ब्योरा बताया है /
.
उन्होंने बताया कि राज्य में आपदा से 62 बड़े और 263 छोटे पशुओं की हानि हुई है / इसके अतिरिक्त 134 आवासीय भवन आंशिक और 115 पूरी तरह नष्ट हुए हैं / उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में आपदा से 17 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त, 115 आंशिक क्षतिग्रस्त, दो मोटरपुल, दो पैदल पुल, 14 किमी बिजली लाइन, 12 किमी 11 केवी लाइन, आठ ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
earthquake in nagaland and myanmar yellow alert for rain in 6 districts of uttarakhand


































