.
Computer club of HMV celebrated International Programmer Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के कम्प्यूटर क्लब की ओर से प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश अनुसार इंटरनेशनल प्रोग्रामर डे का आयोजन किया गया / पीजी विभाग कम्प्यूटर साइंस की ओर से 46 टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया /
..
वेब डिवेल्पमेंट इवेंट में 10 टीमों ने भाग लिया, 21 टीमों ने लॉजिक डिवेलपमेंट यूजिंग सी 11 टीमों ने रियल लाइफ प्रोग्रामिंग इवेंट यूजिंग सी प्लस प्लस व 4 टीमों ने डाटा बेस हैंडलिंग इवेंट में भाग लिया / वेब डिवेल्पमेंट इवेंट में कु. रेखा व कु. अंजलि ने प्रथम स्थान, कु. गुनलीन व कु. अंजलि शर्मा ने द्वितीय, कु. पल्लवी व कु. इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया /
.लाजिक डिवेल्पमेंट यूजिंग सी प्रतियोगिता में कु. तृप्ति व कु. दीक्षा भगत ने प्रथम स्थान, कु. लीना व कु. प्रार्थना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया / एएसपी. नेट/पीएचपी/ जावा विद डाटाबेस में कु. दीपाली ने प्रथम, कु. दिव्या व कु. हरनूर ने द्वितीय, कु. ज्योति व कु. नमिता ने तृतीय स्थान हासिल किया /रियल लाइफ प्रोग्रामिंग इवेंट में कु. कुमाक्षी व कु. रीतिका ने प्रथम, कु. अशमिता व कु. मोनिका ने द्वितीय, कु. कशिश व कु. प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया /
.प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया व कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बहुमूल्य मंच प्रदान करती है / इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा. संगीता अरोड़ा, कम्प्यूटर क्लब इंचार्ज श्री अनिल भसीन व अन्य अध्यापकगण भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Computer club of HMV celebrated International Programmer Day


































