guidelines issued by central government for gym and yoga center New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” : इस वक्त देश कोरोना के संकट से गुजर रहा है / ऐसे में लॉकडाउन के बाद देश अब अनलॉक प्रकिया के तहत खुल रहा है / इसी कड़ी में सरकार हर बंदिश को धीरे-धीरे एक एक चरण में हटा रही है / 5 अगस्त से देश में जिम और योगा सेंटर खुलने जा रहे हैं /
.ऐसे में केंद्र सरकार ने सोमवार को जिम और योगा सेंटरों के लिए गाइडलाइन जारी की हैं / अनलॉक 3.0 के तहत सरकार ने जिम और योग सेंटरों को पूरी तरह से खोलने की आजादी दे दी है, हालांकि इसके लिए कुछ गाइड लाइन जारी की गई है /
.स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिम और योग सेंटरों के लिए कुछ नियम बनाए हैं इन नियमों का पालन करने के बाद ही जिम या योग सेंटर में जाकर आप एक्सरसाइज कर सकेंगे / इन नियमों में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप होना चाहिए /
वहीं शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखना होगा / यह भी हिदायत दी गई है कि जितना ज्यादा जरूरी हो उतना वाइजर पहनें / कोशिश यह करने के लिए कहा गया है कि वायइजर पहन कर ही एक्सरसाइज करें / इधर सरकार ने अपने जारी आदेश में यह साफ कर दिया है कि जो भी जिम या योग सेंटर हॉट-स्पॉट एरिया में आते हैं उन्हें फिलहाल बंद रखा जाएगा /
.वहीं केंटेंमेंट जोन से बाहर वाले जिम को खोलने से पहले सरकार के आदेशों का पूरी तरह पालन करना होगा / स्पा और स्टीम बाथ जैसे सेंटरों को अभी खोलने की अनुमति नहीं मिली है / सरकार के आदेश में स्विमिंग पूल को भी खोलने की इजाजत नहीं मिली है /
.सरकारी निर्देश में जिम मालिकों के लिए एक निर्देश साफ तौर पर लिखा गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए जिम की मशीनों को इस तरह से रखा जाए कि जिसमें शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो / इसमें यह भी लिखा है कि एक्सरसाइज वाली जगह पर प्रतिवर्ग मीटर चार लोग ही हो / वहीं, गर्भवती महिलाओं और दस साल से कम उम्र के बच्चों को जिम का उपयोग बंद स्थानों में नहीं करने की सलाह दी जाती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
guidelines issued by central government for gym and yoga center New Delhi































