Principal of Lailpur Khalsa College Jalandhar praised the concept of the song ‘Lahu ki lkir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने विद्या, खेल, साहित्यक और कल्चरल क्षेत्र में उच्च प्राप्तियाँ करके समाज को उच्च प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, साहित्यकार और कलाकार दिए हैं / इसी कड़ी में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के युवक मेलों में कॉलेज ने ओवरआल और फस्ट रनर अप के पुरस्कार जीतकर इस क्षेत्र में बड़े कलाकार पैदा किये /
..
पंजाबी बोली और विरासत पर मान करते हुए प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए गीत ‘लहु की लकीर’ के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी / उन्होंने कहा कि आज के समय में पंजाबी गायकी में चाहे हथियारों, बदमाशी वाले व्यवहार और चमक दमक वाले जीवन की और ज्यादा पेशकारी हो रही है, लेकिन कुछ गायक ऐसे भी हैं जो ऐसी पेशकारी और सोच से अलग उठ कर सोचते और गीत गाते हैं /
उन्होंने ‘लहु की लकीर’ गीत के कंसैपट की प्रशंसा की और बताया कि गीत के बोल और वीडियो 1947 में फ़िरका परस्ती की आग में झुलसे हिंदु, मुस्लिम, सिक्खों के दंगों की एक दास्तान है, जिस में एक लड़की का सारा परिवार मारा जाता है / उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि ‘लहु की लकीर’ गीत ऐसी अनगिनत लड़कियाँ और अन्य लोगों के परिवारों के उजड़ जाने की दास्तान है /
..
उन्होंने इस संगीतक ट्रैक के गायक जस्सी ख़ान, गीतकार, संगीतकार और म्युज़िक कंपनी की भी प्रशंसा की, जिसने ऐसा संगीत लोगों के सामने पेश किया है / उन्होंने आशा जताई कि आज के गायक और गीतकार ऐसे गीत गाकर एक अच्छा संगीतक वातावरण पैदा करेंगे ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को कुछ सिखने को मिल सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Principal of Lailpur Khalsa College Jalandhar praised the concept of the song ‘Lahu ki lkir































