Sushant Singh Rajput case: NCB arrested Drug peddler mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल पर मामले की जांच कर रही NCB की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है / NCB जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका कनेक्शन रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से है /
..
इस शख्स से लगातार पूछताछ की जा रही है और जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये शोविक के संपर्क में कैसे आया, क्या शोविक इससे ड्रग्स लेता था / आपको बता दें कि इस मामले में ये पहली गिरफ्तारी है / गिरफ्तार किए गए शख्स को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा /
NCB के सूत्रों की माने तो जिस करण और अब्बास नाम के दो लड़कों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था उन्ही से पूछताछ के आधार पर इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है / आपको बता दें कि करण और अब्बास के पास से BUD नाम की ड्रग्स बरामद की गई थी, हालांकि की ड्रग्स की मात्रा कम होने के कारण उन्हें अदालत से जमानत मिल गई /
..
मुम्बई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एक बड़ा ऑपरेशन लगातार चल रहा है / इस ऑपरेशन में NCB की राडर पर है ड्रग्स के धंधे से जुड़े वो लोग जो बॉलीवुड को नशे की खेप दिलाने का काम करते है / दिल्ली नारकोटिक्स की टीम और मुंबई नारकोटिक्स की टीम एक जॉइंट रेड कर रही है / यह रेड मुंबई के अलग अलग इलाकों में की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Sushant Singh Rajput case: NCB arrested Drug peddler mumbai































