Some mischievous elements launched a campaign against CASA but no success was found Parents mixed with schools shoulder to shoulder Children get fees deposited in schools
अभिभावकों ने स्कूलों के साथ मिलाया कंधे से कंधा, बच्चों की फीस स्कूलों में करवाई जमा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : CBSE एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन (दोआबा रीजन) द्वारा कुछ दिन पहले बैठक में निर्णय लेकर 10 सितम्बर तक अभिभावकों को फीस जमा करवाने के लिए कहा था, जिसमें अभिभावकों ने स्कूलों के साथ कंदे से कंदा मिलाया और बच्चों की फीस जमा करवाई इसके प्रति उनका धन्यवाद करने के लिए कल फिर से कासा द्वारा बैठक की गई /
..
इस दौरान 20 के करीब एक्सक्यूटिव कमेटी के मेंबर्स जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप, सी.टी ग्रुप, इनोसेंट हार्ट, लॉरेन्स इंटरनैशनल, मेयर वर्ल्ड स्कूल, स्टेट पब्लिक स्कूल, नोबल स्कूल, डिप्स ग्रुप, ला ब्लॉसम्स स्कूल, एकलव्य स्कूल, इंडो स्विस स्कूल, ऐपीजे, कैम्ब्रिज स्कूल, समरसेट स्कूल, बेरी ग्लोबल स्कूल, आई.वी वाई वर्ल्ड स्कूल, सी.जे.एस, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस), एम आर इंटरनैशनल स्कूल, वुडलैंड स्कूल्, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, कैम्ब्रिज कपूरथला आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया /
इस दौरान 80 के करीब मेंबर्स वर्चुअली शामिल हुए / सभी मेंबर्स ने फीस जमा करवाने वाले पेरेंट्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूलों द्वारा छात्रों को शिक्षा देने के लिए की जा रही मेहनत को समझते हुए पेरेंट्स ने फीस जमा करवानी शुरू कर दी और यह भी साबित कर दिया है कि स्कूल और पेरेंट्स एक परिवार की तरह हैं, जिससे कुछ शरारती तत्व ने ख़राब करने की पूर्ण कोशिश की गई लेकिन इस बात ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया /
.कासा के मेंबर्स ने कहा कि इन 10 दिनों में कासा के पास बहुत से ऐसे पेरेंट्स आए जिनके पिछले दिनों में फीस समय-समय पर दी है लेकिन अब उन्हें थोड़े समय की जरूर है / पेरेंट्स हमेशा स्कूलों के साथ खड़े हुए है इस लिए हम भी उनका साथ देने से पीछे नहीं हटगे इस लिए कासा ने सभी मेंबर्स की सहमति से 11 दिन (21 सितम्बर) का गोल्डन पीरियड दने का फैसला किया है, जिसमें पेरेंट्स फीस और अन्य चार्जेज हाई कोर्ट के हिदायतों अनुसार दे सकते है /
.सभी मेंबर्स ने कहा कि 21 सितम्बर तक का समय आखरी समय होगा इसके बाद किसी कोई समय नहीं दिया जायेगा क्योंकि सभी स्कूलों की परेशानियों / खर्च को समझते हुए कासा द्वारा हाई कोर्ट की हिदायतों के अनुसार एक पब्लिक नोटिस जारी कर सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की फीस जमा करवाने के लिए कहा गया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सभी अभिभावकों 31 जुलाई तक बकाया फीस जमा करवाए और जो अभिभावक फीस नहीं दे सकते वह 31 जुलाई तक अपनी एप्लीकेशन जमा करवा सकते हैं /
.इस सब से पेरेंट्स को 4 बार अपील की जा चुकी है / कासा के सभी मेंबर्स ने पेरेंट्स को स्कूलों के साथ खड़े होने और झूठी अफवाहों से बचने के लिए कहा / उन्होंने कहा कि अगर फीस नहीं आती तो स्कूल स्टाफ को सैलरी देने से असमर्थ हो जाएंगे और जो बच्चे फीस नहीं देंगे ऑनलाइन क्लास बंद हो जाएंगी / जब वह फीस जमा करवाएंगे ऑनलाइन क्लासिस फिर से शुरू कर दी जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Some mischievous elements launched a campaign against CASA but no success was found Parents mixed with schools shoulder to shoulder Children get fees deposited in schools































