raghuvansh prasad singh died at the age of 74 in delhi aiims he was on ventilator rjd leader
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है / उन्होंने रविवार को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली / रघुवंश कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, हालांकि बाद में वह ठीक भी हो गए थे / शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था /
..
उन्होंने हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दिया था / डॉक्टर सिंह के निधन पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त किया है / बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद रहे रघुवंश प्रसाद का जन्म छह जून 1946 को वैशाली के ही शाहपुर में हुआ था / उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से गणित में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी /
उन्होंने अपनी युवावस्था में उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में भाग लिया था / 1973 में उन्हें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का सचिव बनाया गया था। 1977 से लेकर 1990 तक वे बिहार राज्यसभा के सदस्य रहे थे / 1977 से 1979 तक उन्होंने बिहार के ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला था / इसके बाद उन्हें लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया था /
.1985 से 1990 के दौरान वे लोक लेखांकन समिति के भी अध्यक्ष रहे / 1990 में उन्होंने बिहार विधानसभा के सहायक स्पीकर का पदभार संभाला था / 1996 में पहली बार वे लोकसभा के सदस्य बने / 1998 में वे दूसरी बार और 1999 में तीसरी बार लोकसभा पहुंचे / इस कार्यकाल के दौरान वे गृह मामलों की समिति के सदस्य रहे /
.2004 में डॉक्टर सिंह चौथी बार लोकसभा पहुंचे / 23 मई 2004 से 2009 तक वे ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री रहे / 2009 के लोकसभा चुनाव में लगातार पांचवी बार उन्होंने जीत दर्ज की, हालांकि 10 सितंबर को उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
raghuvansh prasad singh died at the age of 74 in delhi aiims he was on ventilator rjd leader




































