PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

तीन मंजिला इमारत गिरने से अभी तक 10 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी,

three storied building collapses in patel compound area in bhiwandi thane in maharashtra PTB Big Breaking News

three storied building collapses in patel compound area in bhiwandi thane in maharashtra

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई है / इस घटना में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 लोगों की जान बचा ली गई है / अब भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है / एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं / 

.

इस इमारत को नगरपालिका ने नोटिस दिया हुआ था और यहां क्षमता से ज्यादा लोग रहते थे / वहीं इस दौरान मलबे में फंसे एक बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया / एनडीआरएफ की टीम और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है / जानकारी के अनुसार यह घटना रात को 3.40 बजे के आसपास हुई है / इस इमारत का निर्माण 1984 में हुआ था और यहां 21 परिवार रहते हैं /

.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत जिलानी अपार्टमेंट हाउस नंबर 69 को साल 1984 में बनाया गया था / प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 3.40 बजे पटेल कंपाउंड इलाके में हलचल हुई / हादसे के वक्त इमारत में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे / इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है /

.

रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से हुए जानमाल की हानि काफी परेशान करने वाला है / दुख की इस घड़ी में मेरे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार वालों के साथ हैं / उन्होंने आगे लिखा कि वो घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं / स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं /

.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की घटना से दुखी हूं / शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं / घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं / बचाव अभियान वहां जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

three storied building collapses in patel compound area in bhiwandi thane in maharashtra