bihar assembly elections fomer dgp gupteshwar pandey joins jdu nitish kumar bihar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले अब बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर ली है / बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए हैं / बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में गुप्तेश्वर पांडेय ने जेडीयू की सदस्या हासिल की /
..
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे की राजनीतिक पारी को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया है / गुप्तेश्वर पांडे ने अब जेडीयू का दामन थाम लिया है / रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई / गुप्तेश्वर पांडे ने शुक्रवार को ही एनडीए के साथ जाने के स्पष्ट संकेत दिए थे /
जेडीयू में शामिल होने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुझे खुद सीएम ने बुलाया और शामिल होने के लिए कहा, पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं करूंगा, मैं राजनीति नहीं समझता / मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिन्होंने अपना समय समाज के निचले तबके के लिए काम करने में बिताया है /
.पांडेय ने कहा कि आज शाम 4 बजे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई / मैं शुरू से ही उनसे प्रभावित रहा हूं क्योंकि उन्होंने कभी पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं किया / चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना, ये मेरा विषय नहीं है /
.वहीं गुप्तेश्वर पांडेय के जेडीयू में शामिल होने को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है / उन्होंने कहा है कि कैम्पेन तो मुंबई की पुलिस को गाली देकर शुरू कर ही ली थी / एक मौत को राजनीतिक सीडी बना ही ली थी / अब उम्मीद है बिहार की जनता इनका भी हिसाब-किताब तय करेगी /
.दरअसल, पूर्व डीजीपी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद ही उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई थीं / सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बेबाक राय रखने वाले गुप्तेश्वर पांडे का नाम बीते दिनों से ही सुर्खियों में रहा है / इस मामले को लेकर पूर्व डीजीपी ने नीतीश कुमार के सुशासन की जमकर तारीफ भी की थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
bihar assembly elections fomer dgp gupteshwar pandey joins jdu nitish kumar bihar




































