Monthly Havan Yagya was launched at DAV College Mallot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी महाविद्यालय मलोट के वैदिक अध्ययन विभाग द्वारा ‘मासिक हवन यज्ञ’ की परंपरा का सूत्रपात किया गया / कॉलेज प्राचार्य डॉ. एकता खोसला तथा ‘वैदिक अध्ययन’ विभाग के प्रभारी डॉ. ब्रमवेद शर्मा के नेतृत्व में उक्त हवन यज्ञ का शुभारंभ किया गया / यह हवन यज्ञ स्थानीय प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार छाबड़ा के मार्गदर्शन में इस नवीन परंपरा की शुरुआत की गई /
..
इस पावन अवसर पर जिन अध्यापकों तथा कर्मचारियों जन्म दिन अक्टूबर के महीने में होता है उनको पौधे वितरित करके पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया ताकि वातावरण हमेशा साफ रह सके / इस दौरान डॉ ब्रह्मवेद शर्मा ने बताया कि

प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला जी ने फैसला किया है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर हवन यज्ञ कॉलेज में किया जाएगा / उनके द्वारा लिए गए इस फैसले में गायत्रीमंत्र और डीएवी संगीत का प्रसारण सुबह 10:30 बजे किया जाएगा /
उन्होंने यह भी कहा कि इसकी नियमों के मुताबिक पालना करना सभी के लिए जरूरी होगा / चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार छाबड़ा जी ने अपने प्रेरक व्याख्यान में इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला और इंचार्ज डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का धन्यवाद किया / इस दौरान वहां मौजूद स्टॉफ ने इस सार्थक समागम के माध्यम से कॉलेज के विकास के लिए एकजुटा का प्रण लिया /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Monthly Havan Yagya was launched at DAV College Mallot




































