PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

कांग्रेस के विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर मिली जान से मारने की धमकी,

one million rupees demanded from congress mla Raisen Madhya Pradesh MP

one million rupees demanded from congress mla Raisen Madhya Pradesh MP

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ मध्य प्रदेश : मध्यप्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को एक करोड़ की फिरौती देने की धमकी मिली है / कांग्रेस विधायक को यह धमकी एक पत्र के जरिए मिली है / पत्र में साफ कहा गया है कि यदि उन्होंने रुपए नहीं दिए तो उनके दोनों बेटों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा /

.

.

फिलहाल विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है / दरअसल, बीते 16 दिन से विधायक निवास पर धमकी भरा पत्र छोड़ने वाले संदिग्ध को बरेली पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है / संदिग्ध आरोपी के हौंसले इतने बुलंद है कि एक के बाद एक जगह वो धमकी भरे पत्र छोड़ रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी तमाशा देख रही है /

.

उसने कांग्रेस के उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल के निवास पर और पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के साथ 12 अन्य लोगों को धमकी भरे पत्र भेजे हैं / बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को शाम 4 बजे के करीब कांग्रेस के देवेंद्र पटेल विधायक उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्तिथ घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति चिट्ठी रख गया था / विधायक निवास पर उस समय दिनेश व्यास उपस्थित थे /

.

one million rupees demanded from congress mla Raisen Madhya Pradesh MP
कांग्रेस के विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर मिली जान से मारने की धमकी,

.

उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा किस काम के लिए आये हो उसने बताया कि मुझे विधायक पटेल से मिलना है, क्योंकि विधायक उस समय नर्मदा परिक्रमा पर थे तो अज्ञात व्यक्ति वहां पर एक चिट्ठी छोड़ कर चला गया / शाम को बड़े पुत्र नरेंद्र पटेल को कर्मचारी ने बताया कि चिट्ठी में बिहार के रहने वाले शंकर बिहारी ने उनसे एक करोड़ की राशि की मांग की है, रुपए नहीं देने पर विधायक पुत्र नरेंद्र सिंह पटेल को जान से मारने की धमकी दी गई है /

.

मामले में शिकायत के बाद आरोपी की तलाश जारी है / नगर में लगे हुए लगभग 35 सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उसका विश्लेषण कर आरोपी की तलाश की जा रही है / पोस्टर पंपलेट छपवाकर नगर बरेली के आसपास एरिया में चस्पा किए गए हैं / वहीं इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधी की जानकारी देने वाले को 5000 रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

one million rupees demanded from congress mla Raisen Madhya Pradesh MP