bombay high court sushant rajput big shock to one sister relief to another Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big मनोरंजन : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उनकी बहन झटका दिया है / अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर खारिज कराने के लिए सुशांत की बहनों मीतू और प्रियंका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी /
. .इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मीतू के खिलाफ दायर याचिका को रद्द करने का फैसला दिया है, जबकि बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने से इनकार कर दिया है / सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने साल 2020 के सितंबर महीने में सुशांत की बहनों पर केस दर्ज कराया था /
.रिया चक्रवर्ती ने इस शिकायत में सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के एक डॉक्टर से मिलकर सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था / रिया चक्रवर्ती का आरोप था कि सुशांत की मानसिक हालत जाने बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं /
.
.इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने हाईकोर्ट में एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले में इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था / सुशांत की बहनों के वकील विकास सिंह ने इस याचिका में कहा था कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत बेबुनियाद है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए /
. .आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे / इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है / इस मामले को मुंबई पुलिस ने सुसाइड बताया था / वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने इसे सुसाइड के लिए उकसाने का मामला हुए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर जबरदस्ती ड्रग्स देने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
bombay high court sushant rajput big shock to one sister relief to another Mumbai































