Lockdown Announced Maharashtra government imposes full lockdown Nagpur 15 March rising Covid 19 cases Nagpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, जिन छह राज्यों में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र टॉप पर है / कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला किया है / सरकार ने नागपुर शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है /
. .महाराष्ट्र में शुरूआत से ही कोरोना के मामले अधिक रहे हैं, बड़ी बात यह है कि राज्य में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 13 हजार 659 नए मामले सामने आए हैं / नागपुर में पिछले दिन कोरोना के एक हजार 513 नए केस दर्ज किए गए हैं / नागपुर में अबतक कोरोना के दो लाख 43 हजार 726 मामले सामने आ चुके हैं / इनमें से चार हजार 877 लोगों की मौत हो चुकी है /
.स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22 लाख 52 हजार 57 हो गई / स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी / उन्होंने कहा कि कल 54 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या अब 52 हजार 610 हो गई है / राज्य में पिछले साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 हजार 395 मामले सामने आए थे /
.
उसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी / कल 9,913 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 20,99,207 हो गई है / राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99 हजार 8 है / स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक, देश में बीते दिन 18 हजार 100 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं /
. .अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 85 हजार 561 हो गए हैं / इनमें से एक लाख 58 हजार 189 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि एक करोड़ 9 लाख 38 हजार 146 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं / देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 89 हजार 226 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Lockdown Announced Maharashtra government imposes full lockdown Nagpur 15 March rising Covid 19 cases Nagpur































