three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : जालंधर-लुधियाना सड़क मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो जाने का दुःखद मामला सामने आया है / यह भयानक हादसा हार्डिज वर्ल्ड के पास हुआ बताया जा रहा है / सूत्रों के अनुसार यह तीनों मृतक हैबोवाल के रहने वाले थे /
. .बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए / राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी / थाना स्लेम टाबरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया / पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है /
.वहीं मृतकों की पहचान संजीव कुमार (35), अरुण कुमार (22) किशन (22) निवासी हैबोवाल के रूप में हुई है / संजीव अपनी सास का हाल चाल पूछने के लिए जालंधर गया था / देर रात वह घर लौट रहे थे तो पीछे दूसरी गाड़ी में उसका भाई अजय 4 लोगों के साथ आ रहा था /
.

रास्ते में संजीव की कार का पैट्रोल खत्म हो गया / कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप था तो तीनों कार को धक्का मारकर ले जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्राले की चपेट में आ गए / हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया / हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया /
.पीछे आ रहे संजीव के भाई अजय ने कार खड़ी देखी तो हादसे का पता चला / उसने तीनों को हाईवे पर लगे गार्डर में फंसे हुए देखा तो वह हैरान रह गया, जिसके बाद तुरंत सभी को पास ही के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी / पुलिस टीम ने ट्राले को जब्त करके अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
three friends died in a car accident near hardidge world in Jalandhar ludhiana road































