barmer big road accident car and trailer collided 4 people died on the spot Rajasthan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ राजस्थान : पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर स्थित बाड़मेर जिले के मंडली थाना इलाके में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई / इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये / घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है
. .मृतकों में 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल बताया जा रहा है / पुलिस ने शवों को कल्याणपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है / सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है /जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे माडपुरा-दुर्गापुरा मेगा हाइवे की सरहद पर हुआ /
.यहां ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत हो गई / घटना के बाद सड़क पर कोहराम मच गया / वहीं, हादसे के बाद मेगा हाइवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं / हादसे में कार सवार लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / घटना की जानकारी मिलने पर मंडली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया / बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया /
.
.हादसे का शिकार कार गंगापुर से बालोतरा की तरफ आ रही थी / इसी दौरान उसकी ट्रेलर से भिड़ंत हो गई थी / कोयले से भरा ट्रेलर जोधपुर की तरफ जा रहा था / हादसे के बाद ट्रेलर पलट गया / वहीं, कार चकनाचूर हो गई /
.घायलों का प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर कर दिया गया है / अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है / घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है / मंडली पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है / मृतकों की शिनाख्तगी का प्रयास किए जा रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
barmer big road accident car and trailer collided 4 people died on the spot Rajasthan































