PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

पंजाब में ग्रामीण विकास को उत्साहित करने के लिए 4,300 करोड़ रुपए रखे, मुख्य सचिव ने लिया कार्यों की प्रगति का जायजा,

4300 crore to encourage rural development in punjab chief secretary Vini Mahajan takes stock of progress of works Punjab Chandigarh

4300 crore to encourage rural development in punjab chief secretary Vini Mahajan takes stock of progress of works Punjab Chandigarh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य में गांवों के सर्वपक्षीय विकास को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 4,300 करोड़ रुपए रखे गए हैं / आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत चल रहे विकास प्रोजेक्टों का जायजा लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि हरेक गांव का विकास किया जाए और यह यकीनी बनाया जाए कि शहरों की तर्ज पर हर गाँव वासी को प्राथमिक सहूलतें जरूर मिलें जिससे राज्य में ग्रामीण-शहरी दूरी को खत्म किया जा सके /

.

.

एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्य सचिव ने कोविड संकट के बावजूद जमीनी स्तर पर किये कामों के लिए ग्राम पंचायतों की सराहना की / उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चल रहे विकास कामों में तेजी लाने और इन कामों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कहा / ग्रामीण विकास के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पहले ही 3,600 करोड़ रुपए जारी किये जा चुके हैं जिनमें से 2,400 करोड़ रुपए खर्च किये गए हैं, जबकि 700 करोड़ रुपए की एक और किस्त अप्रैल तक जारी की जाएगी /

.

.

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछला एक साल कोविड से प्रभावित रहने के बावजूद पंचायतें विकास कामों के प्रबंधन और 2400 करोड़ रुपए के फंडों के प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए विशेष सराहना के हकदार हैं / राज्य में सर्वपक्षीय ग्रामीण विकास के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये श्रीमती महाजन ने कहा कि फंडों की कोई कमी नहीं है और यदि जरूरत पड़ी तो गाँवों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए और ’यादा फंड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे /

.

राज्य में मनरेगा का जायजा लेते हुये उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि फंडों के सर्वोत्त्म प्रयोग को यकीनी बनाया जाये जिससे विकास कामों में कोई प्रभाव न पड़े और यह फंड गाँवों के विकास के लिए सार्थक तरीके से इस्तेमाल किये जा सकें /

.

उन्होंने विकास कामों को निर्विघ्न ढंग से जारी रखने के लिए ग्राम पंचायतों को जरूरी ग्रांटें देने पर भी जोर दिया / ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सीमा जैन ने मुख्य सचिव को बताया कि चल रहे सभी विकास कामों की निगरानी मुख्यालय में अधिकारी कर रहे हैं / उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को सुधारने के लिए विकास फंड जमीनी स्तर तक पहुंचाए जाएंगे /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

4300 crore to encourage rural development in punjab chief secretary Vini Mahajan takes stock of progress of works Punjab Chandigarh