cm sent notice to many commissioners and dm for not picking up government phone Lucknow UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उतर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी सरकारी फोन ना उठाने वाले आईएएस अधिकारी और कमिश्नर को नोटिस भेजा है / यूपी सरकार ने ऐसे 25 DM और 4 कमिश्नर को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है /
. .जिन कमिश्नर से जवाब मांगा गया है उनमें वाराणसी, प्रयागराज, बरेली और अयोध्या के कमिश्नर शामिल हैं / जानकारी मुताबिक योगी आदित्यनाथ को शिकायत मिल रही थी कि जिलों के जिलाधिकारी और कमिश्नर अपने सरकारी फोन को नहीं उठाते हैं, जिसके बाद योगी के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और कमिश्नर को फोन किया गया, लेकिन ज्यादातर जिलों के जिलाधिकारी और कमिश्नर ने फोन नहीं उठाया /
.
.
जिसके बाद ऐसे अफसरों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया / सूत्रों के मुताबिक फोन नहीं उठाने वालों में फिरोजाबाद, हापुड़, अमरोहा, पीलीभीत, बलरामपुर, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कन्नौज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और बरेली,जालौन, कुशीनगर, औरैया, कानपुर देहात,
. .कानपुर झांसी के जिलाधिकारी शामिल हैं / वहीं इसके अलावा आगरा मंडल के किसी जिले के एसपी-एसएसपी ने फोन नहीं उठाया / अलीगढ़, प्रयागराज, कानपुर नगर, रायबरेली, कन्नौज, औरया, कुशीनगर, जालौन के एसएसपी ने भी फोन नहीं उठाया / इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनको नोटिस जारी किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
cm sent notice to many commissioners and dm for not picking up government phone Lucknow UP































