drug smuggling three accused including two women caught with 3 kg heroin and drug money worth rs 38 lakh in ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव खंडूर में नशा तस्करी के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है / थाना जोधा पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है / आरोपियों से 38 लाख रुपए और 3 किलो हेरोइन बरामद हुई /
. .थाना जोधा पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए CIA जगरांव लेकर गई / आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी बहन और पत्नी शामिल है / जानकारी के अनुसार, गांव खंडूर में सोमवार को किसी महिला की मौत हो गई थी / महिलाएं शोक व्यक्त करने के बाद लौट रहीं थीं / इस दौरान एक्टिवा सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी /
.एक्टिवा आरोपी चला रहा था और पीछे उसकी पत्नी बैठी थी / आगे एक बैग रखा था / हादसे में महिला की टांग टूट गई / हंगामा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे / इतने में आरोपी की बहन भी पहुंच गई / गांव के पंच जसवीर सिंह ने बताया कि बहन ने अपने भाई को पीटना शुरू कर दिया और फिर अचानक बैग उठाकर साथ ले जाने लगी, लेकिन लोगों ने उससे वह बैग छीन लिया /
.
.चेक करने पर उसमें 25 लाख रुपए मिले तो इसकी सूचना तुरंत CM के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू को दी गई / उन्होंने SSP ग्रामीण बलविंदर सिंह को कार्रवाई करने के लिए भेजा / उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के घर की तलाशी ली / तलाशी में घर से 3 किलो हेरोइन और 13 लाख रुपये बरामद हुए /
.पूछताछ में पता चला है तीनों आरोपी गांव के बाहर सुनसान जगह पर बने किराए के घर में रहते हैं / यह घर जांगपुर निवासी गुरजीत सिंह का है, जो RMP डॉक्टर है / पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है / पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
drug smuggling three accused including two women caught with 3 kg heroin and drug money worth rs 38 lakh in ludhiana Punjab































