former union minister and bjp leader dilip gandhi died in delhi hospital infected with corona virus delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया / गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था /
. .सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हालत मंगलवार को ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था / गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं / 69 वर्षीय भाजपा नेता 2003-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे / वह अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व सांसद रह चुके हैं /
.उन्होंने एक नगरसेवक के रूप में अहमदनगर नगर निगम में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की / बाद में वह नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के नेता बने / 1985 में, वह अहमदनगर नगर निगम के उपाध्यक्ष बने / बीजेपी के अहमदनगर जिला संगठन में, उन्होंने महासचिव, संयुक्त सचिव और अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले हैं /
.
.दिलीप गांधी 1999 में अहमदनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे / वह 29 जनवरी 2003 से 15 मार्च 2004 तक केंद्रीय जहाजरानी मंत्री थे / 2004 में, एनसीपी के उम्मीदवार तुकाराम गदाख ने उन्हें हरा दिया था / 2009 में, दिलीप गांधी को अहमदनगर से फिर से चुना गया / उन्हें 2014 के लोकसभा चुनावों में दो लाख से अधिक वोटों के अंतर के साथ जीच हासिल की थी /
.2019 में, भाजपा ने दिलीप गांधी का टिकट काट दिया और राधाकृष्ण विकास पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल को मैदान में उतारा था / ऐसी चर्चा थी कि दिलीप गांधी इस बात से काफी परेशान थे / खबर ये भी थी कि राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गांधी से मुलाकात की थी और एक बैठक की थी, आखिर में, सुजय विखे ने भाजपा की सीट बरकरार रखी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
former union minister and bjp leader dilip gandhi died in delhi hospital infected with corona virus delhi































