MiG-21 Bison aircraft of IAF was involved in a fatal accident this morning, while taking off for a combat training mission at an airbase in central India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है / वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस से कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के लिए रवाना होने के दौरान मिग-21 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया /
. .इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए / वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है / भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है /
..
भारतीय वायुसेना ने कहा, इस दुखद दुर्घटना में भारतीय वायुसेना ने अपने ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता को खो दिया / भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है / दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है /
. .भारतीय वायुसेना ने 1961 में मिकोयान-गुरेबिच डिजाइन ब्यूरो निर्मित मिग-21 विमान को हासिल किया था / इसमें एक इंजन और एक सीट है / यह विभिन्न भूमिका निभाने वाला लड़ाकू विमान है, जो जमीन पर मार करने में सक्षम है / यह विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
MiG-21 Bison aircraft of IAF was involved in a fatal accident this morning, while taking off for a combat training mission at an airbase in central India































