PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

Canada भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने ठगे 18 लाख रूपये, पुलिस ने किया मामला दर्ज,

18 lakhs cheated in the name of sending to canada FIR registered after investigation banga Travel Agent Jalandhar Punjab

18 lakhs cheated in the name of sending to canada FIR registered after investigation banga Travel Agent Jalandhar Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ बंगा : विदेश में जाने की ललक में कई नौजवान अपने माता-पिता की जमा पूंजी इस लिए किसी अनजान ट्रैवल एजेंट पर भरोसे कर दे देते हैं ताकि वह उनका भविष्य उज्वल बना सके लेकिन आज भी कई ट्रैवल एजेंट लगातार लालच के चक्कर में लोगों को पहले भरोसे पर लेते हैं और बाद में बनाते हैं ठगी का शिकार,

.

.

ऐसा ही एक मामला थाना सिटी बंगा पुलिस के ध्यान में उस समय आया जब एक पीड़ित द्वारा दी गई शिकयत की जाँच के बाद विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख 50 हजार रुपए ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कई संगीन धाराओं के साथ मामला दर्ज किया /

.

इस मामले में थाना मुकंदपुर के गांव बगौरां निवासी रविंद्र मोहन ने बीते दिन SSP नवांशहर को लिखित में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था बंगा के सिद्द मोहल्ला निवासी रहने वाले पुरुषोत्तम लाल व एक अन्य व्यक्ति उसे 2012 में नीदरलैंड से दिल्ली की फ्लाइट में मिले थे, जिन्होंने आने आप को ट्रैवल एजेंट बताया था ने बातों ही बातों में हमारा सारा पता ठिकाना पूछा और हमें बहकावे में लेकर दोनों ने उनके लड़के रमनदीप को कनाडा का वर्क परमिट दिलाकर वहां भेजने की बात कही /

.

फिर एक महीने बाद वे उनके घर आए और कहा कि उनके बेटे को कनाडा में वर्क परमिट दिलाने की बात हो गई है, जिस पर 18.50 लाख रुपया खर्च होगा / उन्होंने कनाडा भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उनसे 1.40 लाख रुपए व पासपोर्ट की कॉपी, पढ़ाई के सभी दस्तावेज आदि ले लिए, उसके बाद दोनों ने 10 दिन बाद उनसे संपर्क किया और थोड़ा समय मांगते हुए कुछ और पैसे ले लिए,

.

इसके साथ ही ऐसे करते हुए उन्होंने समय-समय पर उनसे करीब 18.50 लाख ले लिए, लेकिन न तो उनके बेटे को विदेश भेजा और न पैसे वापिस किये / एक बार वह अपने पैसे लेने के लिए पुरषोतम लाल के घर गए तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी इन लोगों ने दे दी, जिसके बाद उन्होंने इस मामले संबंधी शिकायत स्थनीय पुलिस को दी /

.

जिसके बाद सिटी बंगा थाना पुलिस के अधिकारीयों द्वारा गहन जाँच के बाद इस पूरे मामले में ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 406, 420 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल एक्ट के अधीन एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है व आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

18 lakhs cheated in the name of sending to canada FIR registered after investigation banga Travel Agent Jalandhar Punjab