KMVites Give Message of Water Conservation on World Water Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के एनवायरनमेंट साइंस विभाग के द्वारा विश्व जल दिवस मनाते हुए ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया /
. .पानी को बचाने एवं संभालने के संबंध में जागरुकता फैलाने के मकसद के साथ आयोजित हुई इस गतिविधि के अंतर्गत के.एम.वी. की वाटर वॉरियर्स टीम ने इस में भाग लेते हुए अपने पोस्टरों में पानी के महत्व, ज़रूरत, बचत प्रदूशित पानी की समस्या तथा इसकी रोकथाम, हरे-भरे पर्यावरण में पानी के महत्व आदि को बखूबी ढंग से पेश करते हुए अपनी सृजनात्मकता से सभी को अवगत करवाया /
..
उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. द्वारा शुद्ध जल के महत्व तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संगठित टीम वाटर वॉरयिर्स लगातार प्रयत्नशील है / इस टीम द्वारा जहाँ कैंपस में भी साफ-सुथरे पानी के लिए जागरूकता फैलाई जाती है वहीँ साथ ही सामाजिक स्तर पर भी विभिन्न आयोजनों के साथ लोगों को पानी के बचाव तथा सही उपयोग के बारे में समझाया जाता है /
. .इस अवसर पर संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा पानी को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है / इस बार के इस विशेष आयोजन के लिए उन्होंने श्रीमती साधना टंडन और सुश्री सुफालिका द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMVites Give Message of Water Conservation on World Water Day


































