KMVites Pay Glorious Tribute to Great Martyr Shaheed-E-Azam S. Bhagat Singh
हफ्ताभर चली विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह से लिया भाग,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में से टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा शहीद-ए-आज़म सः भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित हफ्ताभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया /
. .इसके ही अंतर्गत विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग तथा इतिहास विभाग के द्वारा इस दिवस को समर्पित एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया / अंग्रेजी सरकार की गुलामी की ज़ंजीरों तथा जुल्मों के विरुद्ध खुद को कुर्बान करने वाले देश भारत की महान योद्धाओं को नमन करते हुए छात्राओं ने देश भक्ति तथा देश प्रेम को पोस्टरों में प्रकट किया /
..
इसके साथ ही शहीद सः भगत सिंह की विचारधारा तथा फलसफे को भी अपने को पोस्टरों में खूबसूरती के साथ चित्रित करते हुए छात्राओं ने उनको युवा पीढ़ी के लिए आदर्श के रूप में दर्शाया / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि इन शूरवीरों के द्वारा दी गई कुर्बानियों को सदा याद रखते हुए /
. .हम सभी को देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा योगदान डालते हुए अपने मौलिक कर्तव्यों का पूरी गंभीरता के साथ पालन करना चाहिए और यह ही हम सभी की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी / इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. गुरजोत कौर, अध्यक्षा, इतिहास विभाग तथा समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMVites Pay Glorious Tribute to Great Martyr Shaheed-E-Azam S. Bhagat Singh


































