PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

गलती से जारी हुए आदेश? छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों पर की गई कटौती को लेकर 24 घंटे में मोदी सरकार ने फैसला लिया वापिस,

modi government has withdraw cut interest rates small savings orders issued oversight West Bengal, Assam Assembly Election politics delhi finance minister nirmila sitaraman

modi government has withdraw cut interest rates small savings orders issued oversight West Bengal, Assam Assembly Election politics delhi finance minister nirmila sitaraman

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : मोदी सरकार को 24 घंटे से भी कम समय में एक बड़ा फैसला वापिस ले लिया / दरअसल सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में कटौती के फैसले को वापिस ले लिया है / इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ब्याज में कटौती का आदेश ‘गलती से’ जारी हो गया था / जिसपर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है /

.

इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानि गुरुवार की सुबह-सुबह ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी / इससे लोगों को काफी हैरानी हुई है और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया भी आई है / सबसे ज्यादा आपत्ति विपक्ष को वित्त मंत्री के उस बयान पर है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह आदेश गलती से जारी हो गया था /

असल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानि गुरुवार को ट्वीट कर जब यह जानकारी दी तो उसमें उन्होंने कहा कि ब्याज में कटौती का आदेश गलती से जारी हो गया था /

.

वहीं वित्त मंत्री ने ट्वीट करके कहा कि भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वहीं रहेंगी जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में थीं / गलती से जारी हुआ आदेश वापिस ले लिया गया है / वित्त मंत्री के इसी ‘गलती’ या गफलत शब्द पर विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है /

.

विपक्ष ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से यह फैसला वापिस लिया उससे विपक्षी दलों को हमले का एक और मौका मिल गया / विपक्षी दल इसे मोदी सरकार की ‘असंवेदनशीलता’ बता रहे हैं / पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि अगली तिमाही के लिए बचत योजनाओं पर ब्याज दरों का ऐलान एक नियमित चलन है / सरकार के 31 मार्च के रिलीज में कुछ भी ‘गफलत’ में नहीं हुआ है /

.

बीजेपी सरकार ने ब्याज में कटौती कर मध्य वर्ग को एक और चोट पहुंचाने का निर्णय लिया था / पकड़े जाने पर वित्त मंत्री इसे चूक बता रही हैं / उन्होंने कहा कि जब महंगाई 6 फीसदी के करीब है और इसके बढ़ने की ही आशंका है, सरकार 6 फीसदी से कम ब्याज की पेशकश कर मध्यम वर्ग के पेट के नीचे वार कर रही है /

.

इस खबर के आते ही यह चर्चा चल पड़ी कि इसका बंगाल में गुरुवार को हो रहे दूसरे चरण के चुनाव पर असर पड़ सकता है / सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को चिंता थी कि बंगाल में खासकर उसके समर्थन पर काफी असर पड़ सकता है, क्योंकि वहां के लोगों में छोटी बचत योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं / सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाकर 4 से 3.5 फीसदी करने का ऐलान किया था /

.

वहीं एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दर में कटौती की गई थी / पांच वर्ष तक की रिकरिंग डिपॉजिट योजना पर ब्याज दर 5.8 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दी गई थी / पीएम मोदी की पसंद सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर को 7.6 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी करने का ऐलान किया गया था /

.

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजनाओं पर ब्याज दर को 7.4 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी करने का ऐलान किया गया था / इसी प्रकार से राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र पर भी ब्याज दर घटाई गई थी / पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर को 7.1 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी सालाना कर दिया गया था /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

modi government has withdraw cut interest rates small savings orders issued oversight West Bengal, Assam Assembly Election politics delhi finance minister nirmila sitaraman