sealing Dr. Multani Diagnostic Center Arora Scan Center scanning center in charge of gender determination test in jalandhar Kartarpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ करतारपुर / जालंधर : जालंधर में सेहत विभाग की टीम ने एक बड़ी करवाई को अंजाम देते हुए लिंग निर्धारण टेस्ट करने के आरोप में करतारपुर से एक अल्ट्रासाऊंड स्कैनिंग सेंटर को सील कर दिया है / इस मामले में सेहत विभाग की टीम ने दलाली के आरोप एक लैब टेक्नीशियन को भी गिरफ्तार किया है /
. .इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेट से आई एक टीम ने जानकारी दी थी कि लिंग निर्धारण टेस्ट करने के आरोप में देर रात यानि बुधवार को करतारपुर में स्थित डॉ. मुल्तानी डायग्नोस्टिक सेंटर (अरोड़ा स्कैन सेंटर) में छापामारी की / स्टेट सीआइडी टीम के अलावा जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता की अगुआई में दीपक बोपारिया व अजय कुमार की टीम ने कार्रवाई की /
..
टीम अपने साथ एक मरीज को लेकर आई जिसने पहले मॉडल हाउस स्थित गुरु नानक लैबोरेट्री के लैब टेक्नीशियन सुभाष चंद से संपर्क किया / इसके उपरांत लैब टेक्नीशियन उसे कक्कड़ अस्पताल की एक हेल्पर के घर ले गया, जोकि उक्त मरीज को लेकर डॉ. मुल्तानी डायग्नोस्टिक सेंटर करतारपुर में स्कैनिंग करवाने गई / स्कैनिंग करवाने के बाद उसने मरीज को वापिस लैब टेक्नीशियन के पास छोड़ दिया था /

इसके उपरांत पुलिस पार्टी के साथ मिलकर लैब टेक्नीशियन को दबोच लिया तथा उससे पूरी बात उगलवाने के बाद टीम तुरंत करतारपुर स्थित डॉ. मुल्तानी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंच गई / सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग की टीम जब करतारपुर पहुंची तो उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर बंद हो चुका था / विभाग की टीम ने बंद सेंटर को सील करके उसके बाद नोटिस चिपका दिया था / पुलिस देर रात से आरोपितों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है /
. .आपको यह भी बता दें कि जालंधर जिले में बहुत से स्कैनिंग सेंटर हैं जहां पर अभी भी लिंग निर्धारण टेस्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों की आँख के नीचे किये जा रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कारवाई आज तक नहीं की गई, क्योंकि इन स्कैनिंग सेंटरों के प्रबंधकों के लिंक राजनीति से जुड़े बड़े आकाओं से हैं जिसकी वजह से यह हमेशा ही स्वास्थ्य विभाग से बचते रहे हैं, ऐसा ही एक मामला कुछ महीने पहले सामने आया था जहां जालंधर के एक बड़े अस्पताल में स्टिंग भी किया गया और FIR भी दर्ज हुई, लेकिन आज तक यह मामला ऊँची पहुंच के कारण बीच में ही लटका हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
sealing Dr. Multani Diagnostic Center Arora Scan Center scanning center in charge of gender determination test in jalandhar Kartarpur Punjab


































