encounter in kakapora area of pulwama district jammu kashmir Killed three terrorists
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में शुक्रवार की सुबह सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया / इससे पहले उनके बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली / मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में हुई है /
. .सूत्रों के अनुसार सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे / सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक से इस तीन मंजिला इमारत को उड़ा दिया, जिसके बाद तीनों आतंकियों को मारने में सफलता हासिल हुई / सुरक्षाबलों द्वारा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है / वहीं आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में दो नागिरकों के भी घायल होने की सूचना मिली है /
..
इससे पहले जानकारी मिली थी कि कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिले से गुजरते हाइवे पर आतंकी अपना बेस बना रहे हैं / इन क्षेत्रों में आतंकी ओजी वर्करों और स्थानीय युवाओं को अपने संपर्क में लेकर हमलों की रणनीति तैयार कर रहे हैं / आतंकी इन रूट पर यात्रियों और सुरक्षाबलों के काफिलों को निशाना बना सकते हैं, जिसमें आईईडी और स्टिकी बम इस्तेमाल किए जा सकते हैं /
. .आतंकियों ने पहले भी इन जिलों के हाइवे और अन्य संपर्क मार्गों को हमलों के लिए इस्तेमाल किया है / दरअसल, आतंकियों की हर साजिश विफल हो रही है, पिछले तीन साल से आतंकियों की हर बड़ी साजिश नाकाम हुई है / इसमें झज्जर कोटली और नगरोटा में मारे गए आतंकी, दो बड़े आतंकी संगठनों के सरगना का पकड़े जाना, सीमा पार से आने वाले हथियारों की सप्लाई को बरामद करना और 100 से ज्यादा आतंकियों और ओजी वर्करों की धरपकड़ शामिल है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
encounter in kakapora area of pulwama district jammu kashmir Killed three terrorists


































