Big News thief with hat who stole 5 lakh diamond rings from papadia market in broad daylight was caught in cctv punjab jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लुटेरों का आंतक दिन दिहाड़े फैलता ही जा रहा है ऐसे में आज भी यानि शनिवार की दोपहर के समय जालंधर के प्रसिद्ध पापडियां बाजार में स्थित ज्वेलरी की दुकान में घुसे एक टोपी वाले चोर ने दिनदहाड़े 5 लाख रुपए की हीरे की तीन अंगूठियां चोरी कर रफूचक्कर हो गया, जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई /
. .यह वारदात जीवाराम रमन कुमार ज्वेलर्स में हुई है / चोरी की पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है / यही नहीं, चोर बाजार में उन सभी जगहों पर सिर के ऊपर हाथ रख कर गया, जहां CCTV कैमरे लगे थे, ताकि उसकी शक्ल नजर ना आए / इस घटना की जानकारी देते हुए जीवाराम रमन कुमार ज्वेलर्स के रमन कुमार ने बताया कि उनके यहां शनिवार दोपहर एक टोपी पहने व्यक्ति आया /
..
उसने मुंह पर मास्क पहना था / उसने अंगूठी खरीदने की बात कही, इसके बाद वह अंगूठी दिखाने लगे / हीरे की अंगूठी वाले डिब्बे में उसने खुद हाथ डाला और अंगूठी देखने के बहाने उसमें से हीरे की तीन अंगूठियां निकालकर अपने पर्स में डाल ली, जिसके बाद वहां से चुपचाप निकल गया / चोरी का पता तब चला जब बाक्स के अंदर कम अंगूठियां निकलीं, वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई /
. .जिस वक्त रमन कुमार चोर को अंगूठियां दिखा रहे थे उस समय चोर अपना पर्स भी हाथ में पकड़ रखा था / इससे साफ है कि वह चोरी के इरादे से ही दुकान में घुसा और पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया / आमतौर पर ज्वेलर इस तरह ज्वेलरी दिखाते हुए बॉक्स में किसी को हाथ नहीं डालने देते, लेकिन यहां चोर को मौका मिला तो उसने चोरी कर ली और भाग खड़ा हुआ / फ़िलहाल पुलिस ने इस घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Big News thief with hat who stole 5 lakh diamond rings from papadia market in broad daylight was caught in cctv punjab jalandhar































