PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

मोहाली में अमरजीत ने मेयर का ताज क्या पहना विपक्षी दलों ने आरोपों की लगा दी झड़ी,

amarjeet surrounded by allegations as soon as he becomes the mayor in mohali opposition said congress handed over command to killers

amarjeet surrounded by allegations as soon as he becomes the mayor in mohali opposition said congress handed over command to killers

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहाली नगर निगम को सोमवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल चुका है / लेकिन इसके बाद अब आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है / विपक्षी दल के नेता कांग्रेस पार्टी के मेयर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं /

विपक्षी दल के पार्षदों ने अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के मोहाली नगर निगम मेयर चुने जाने पर जमकर जुबानी हमला बोला / उन्होंने कहा कि मोहाली शहर के फर्स्ट पर्सन ऐसे व्यक्ति को बना दिया गया है जिस पर हत्या का मामला है जोकि हत्या आरोपित है /

.

.

विपक्ष दल के पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी, पार्षद मंजीत सिंह सेठी और महिला पार्षदों ने कहा कि 27 महिलाएं नगर निगम चुनाव जीत कर हाउस में पहुंची / लेकिन किसी एक को भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई / इससे साफ है कि जो पचास फीसद आरक्षण की बात सरकार कर रही है वे सिर्फ सरकारी एंजेडा है /

किसी एक भी महिला को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई / पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन की पत्नी चौथी बार चुनाव जीत कर सदन में पहुंची है / महिला पार्षदों ने सवाल उठाया कि किसी महिला को जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई / क्या स्वास्थ्य मंत्री व उनके परिवार के सदस्यों को लगता है कि महिलाएं हाउस चलाने में सक्षम नहीं है /

.

.

पार्षद मंजीत सिंह सेठी, सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि सेहत मंत्री को हाउस में ऐसे लोग चाहिए थे जो उनकी हां में हां मिलाए / इसलिए पद भी उन्हीं को दिए गए हैं / ये डेमोक्रेटिक सिस्टम का हनन है / इसको लेकर अदालत भी जाना पड़ा तो जाएगें / परिवारवाद शहर में कैसे हावी हो रहा है, ये अब शहर के लोग देखें /

पंजाब सरकार ने इस बार 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की थी / महिलाओं के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो ही नगर परिषदों की सीटों को रिजर्व किया गया है / जीरकपुर नगर परिषद में कांग्रेस अध्यक्ष दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के बेटे उदयबीर सिंह ढिल्लों को प्रधान बनाया गया है / वहीं, मोहाली शहर में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के भाई मेयर घोषित किया गया है / नगर काउंसिलों में से नयागांव और खरड़ के अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व हैं /

.

.

जिले की कुराली, जीरकपुर, बनूड़, लालड़ू और डेराबस्सी नगर कांउसिल को रिजर्वेशन से बाहर रखा गया है / जीरकपुर और डेराबस्सी, बनूड़ में प्रधानों का चयन हो चुका है / मोहाली में 50 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है / पूरे जिले में यह दो नगर काउंसिल ही ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत नहीं है /

खरड़ के 27 वार्डों में से कांग्रेस के 10, अकाली दल के आठ, आप का एक और आजाद लड़ने वाले आठ उम्मीदवार जीते थे / इसी तरह से नयागांव के 21 वार्डों में से कांग्रेस के छह, अकाली दल के 10, भाजपा के तीन और आजाद लडे दो उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

amarjeet surrounded by allegations as soon as he becomes the mayor in mohali opposition said congress handed over command to killers