dc ghanshyam Thori Jalandhar changes the time of lockdown now the shops will open and close on new time read the complete order
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर आ रही है जालंधर के जिलाधीश घनश्याम थोरी ने यह आदेश जारी किया है कि अब जिले में जरूरी सामानों की दुकानें शाम 6:00 बजे तक खुली रहेगी / आपको बता दें कि इससे पहले शाम 5:00 बजे तक ही दुकानों को खोलने का आदेश था /
. .जिलाधीश के आदेश के मुताबिक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक गैरजरूरी दुकानें खोली जा सकती हैं / इसके अलावा प्राइवेट ऑफिस, एंटरप्राइजेज, बिजनेस आदि को भी यह राहत दी गई है / पहले यह समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का रखा गया था / इसके अलावा नाइट कर्फ्यू व वीकेंड लॉकडाउन में कोई बदलाव नहीं किया गया है /
.
.
जिले में अब जरूरी दुकानें सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकती है / इसमें दूध, फल-सब्जियों जैसी तमाम जरूरी वस्तुओं की दुकानें शाम 6 से रात 9 बजे तक सामान की होम डिलीवरी कर सकती हैं / होटल-रेस्टाेरेंट सुबह 9 से शाम 6 बजे तक टेकअवे कर सकते हैं / इसके बाद रात 9 बजे तक खाने की सिर्फ हाेम डिलीवरी कर सकते हैं /
. .लेकिन लगातार शहर में प्रदर्शन कर रहे जिम वालों व कोचिंग सेंटर चलाने वालों को राहत नहीं दी गई है / ताजा आदेश में इन्हें बंद रखने को कहा गया है / इनके साथ सभी बार, सिनेमा हॉल, स्पा सेंटर, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बंद रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
dc ghanshyam Thori Jalandhar changes the time of lockdown now the shops will open and close on new time read the complete order




































