PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज के एन एस एस कैडेट्स ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान समर्पित सामुदायिक से... एम.वॉक. सेमेस्टर-I की छात्राओं ने एच.एम.वी. का मान बढ़ाया, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर ग्रुप में "कुकिंग विदाउट फायर" गत... विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT ईमानदारी अभी जिंदा है! ढाबे पर व्यक्ति भूला पर्स, दुकानदार ने लौटाया 4 लाख का सामान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को किया रद्द, पंजाबी परिवारों को मिली बड़ी राहत क्या आप भी भेजते हैं अपने बच्चों को डे-केयर में, तो यह ख़बर आपके लिए है जरुरी

जालंधर वासियों को लगेगा एक बार फिर से झटका, पीएपी फ्लाईओवर को जाएगा गिराया, फिर से बनाया जायेगा नया पुल,

Jalandhar residents will once again be shocked PAP flyover will be demolished, new bridge will be rebuilt This route plan will be issued for the residents of the city During the inauguration of PAP flyover, PTB News told the officials present that the flyover is wrong Punjab

शहर वासियों के लिए जारी होगा यह रूट प्लान, PAP फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान PTB News ने मौजूद अधिकारीयों को कहा था बना ही गलत है फ्लाईओवर,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के लोगों को एक बार फिर से भरी ट्रैफिक के बीच से निकलने की आदत एक बार फिर से डालनी पड़ेगी, क्योंकि सिटी में अब पहली बार रेलवे ओवरब्रिज गिराया जा रहा है / नया फोरलेन पुल बनाने के लिए पीएपी कैंपस के सामने बने लो लेवल रेलवे ब्रिज को गिराने की योजना फाइनल की गई है / जालंधर से जम्मू जाने वाली रेल लाइन पर 1970 में पुल बनाया गया था / साल 2010 में हाईवे की सिक्स लेनिंग का प्रोजेक्ट तैयार हुआ तो सरकार ने इसके साथ नया हाई लेवल फोरलेन पुल बनाया था /

.

.

यह फार्मूला नाकामयाब रहा, क्योंकि सिटी को अमृतसर की तरफ सीधा रास्ता नहीं मिला और चौक में केवल सिक्स लेन पुल बनाए जाने से अब लोगों को रामा मंडी से घूमकर आना पड़ रहा है / सितंबर के अंतिम दिनों में समस्या दूर करने के लिए दो नए पुल बनाने का काम शुरू होगा / इससे पहले अतिरिक्त जमीन के लिए पुराना पुल गिराया जाएगा / आज ट्रैफिक पुलिस और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक का नया रूट तय कर लिया है, जितने दिन पुल का निर्माण होगा, उतने दिन अमृतसर से पीएपी की तरफ आने वाला ट्रैफिक लम्मा पिंड चौक से होशियारपुर रोड की तरफ मोड़ा जाएगा, फिर जिनको सिटी में आना है, वह मकसूदां, गुरु नानक पुरा फाटक का रास्ता पकड़ेंगे /

.

PAP की सर्विस लेन को जल्द खोलने को लेकर एडीसी अर्बन डेवेलपमेंट हिमांशु जैन के साथ शुक्रवार को डीसी कॉम्प्लेक्स में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिमांशु मित्तल, इंजीनियर ऋषभ शर्मा और ट्रैफिक पुलिस के एडीसी हरबिंदर सिंह भल्ला के साथ मीटिंग हुई / एडीसी हिमांशु जैन ने बताया कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जाएगा / जालंधर से अमृतसर के लिए रैंप और दूसरी तरफ पुल तैयार किया जाएगा / पहली जो ड्राइंग तैयार की गई थी,

.

उसमें रेलवे ने कुछ पाॅइंट्स पर आपत्ति जताई थी, जिसे खारिज करके एनएचएआई ने नई ड्राइंग तैयार की है, जिसकी हेड ऑफिस से प्रिंसिपल अप्रूवल मिल गई है / अगले महीने तक काम शुरू करवा दिया जाएगा और 6 महीने में काम पूरा करने का टारगेट है। रेलवे का हिस्सा वह खुद तैयार करवाएगा / पीएपी की सर्विस लेन को खोलने के लिए 4 बार ड्राइंग बनाई गई, जो किसी न किसी कारणवश फेल हो गई / अब पांचवी बार ड्राइंग को फाइनल अप्रूवल मिली है / इसका जल्द ही काम शुरू किया जाएगा / इस बार एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर ड्राइंग फाइनल की है / इसकी मंजूरी आ चुकी है और अब रेलवे अपना काम पूरा करेगा / इसके बाद कुछ दिन की परेशानी के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी /

.

आपको यह भी बता दें कि 29 मार्च, 2019 में पीएपी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने पर उद्घाटन हुआ तो उसी दिन सर्विस लेन को डेंजर जोन घोषित करके बंद कर दिया गया / जैसे ही फ्लाईओवर चालू हुआ तो तीन एक्सीडेंट हो गए / PTB News इस दिन Live उद्घाटन की तस्वीर शहर वासियों को दिखाई थी, लेकिन जब PTB News की टीम इस नए बने फ्लाईओवर पर खड़ी थी तो कुछ खामियां दिखने पर उसी दौरान हाइवे अथॉरोटी के मौजूद अधकारियों और DCP रेंक के अधिकारी को मौके पर इस संबंधी जानकारी भी दी थी, लेकिन इस दौरान इन सभी अधिकारीयों ने यह कह कर अपना पल्ला झाड़ दिया था कि जोकोई भी इस जगह से गुजरेगा वह अपने दिमाग से गाड़ी चलाएगा तो कभी कुछ नहीं होगा और शाम तक हुए एक के बाद एक कुल तीन एक्सीडेंट्स के बाद फ्लाईओवर को बंद करना पढ़ गया /

.

फोरलेन बनाने के समय बंद रहेगा रास्ता लेकिन शहर और शहर से बाहर जानें वालों के लिए इन रूटों का होगा इस्तेमाल,
1. अमृतसर से जालंधर सिटी में दाखिल होने वाले वाहन चालक मकसूदां चौक, गुरु नानकपुरा फाटक, होशियारपुर रोड और रामा मंडी से पीएपी चौक का इस्तेमाल कर सकते हैं / बाहर जाने के लिए भी इसी रूट का इस्तेमाल होगा /
2. जालंधर से अमृतसर की तरफ जाने के लिए ट्रैफिक रामा मंडी, होशियारपुर रोड, मकसूदां और गुरु नानक पुरा रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा / इससे रूट के बनाए जाने से अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा /
जालंधर-अमृतसर रोड के लिए रैंप तैयार किया जाएगा / अमृतसर-जालंधर और दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को होशियारपुर रोड से रामा मंडी मोड़ा जाएगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें