PTB Big न्यूज़ जालंधर : कोयले की कमी से पंजाब में पैदा हुए बिजली संकट से किसान भड़क उठे हैं / इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करेगी / यह जाम जालंधर से लुधियाना जाते हुए रास्ते में मैकडोनाल्ड के पास रहेगा / इस दौरान अमृतसर और लुधियाना की तरफ आवाजाही बंद रहेगी / यह जाम कितनी देर तक रहेगा, इसको लेकर किसान नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है /
. .उनका कहना है कि जब तक पंजाब सरकार या बड़े अफसर कोई ठोस हल नहीं निकालते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा / BKU (राजेवाल) के जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला और जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिसकी वजह से किसानों को फसल की बिजाई में दिक्कत हो रही है /
.किसानों के जाम की वजह से जालंधर से लुधियाना, राजपुरा, अंबाला, पानीपत और दिल्ली जाने का सीधा रास्ता बंद रहेगा / इसी तरह लुधियाना से सीधे हाईवे के जरिए जालंधर, अमृतसर जाने वालों का रास्ता बंद रहेगा / जालंधर से हाईवे के रास्ते चंडीगढ़ से भी लोग आ-जा नहीं सकेंगे, हालांकि जालंधर से अमृतसर, पठानकोट के रास्ते खुले रहेंगे / लोग पीएपी चौक से जा सकेंगे। यहां पर कोई जाम नहीं होगा /
.
.पावरकॉम अफसरों का कहना है कि कृषि सेक्टर की बिजली की डिमांड में कमी नहीं आई है / कुछ जगहों पर धान की रोपाई में देरी हुई है / वहीं, कुछ जगह धान की वैरायटी ऐसी है कि वहां अभी भी पानी के लिए बिजली की सप्लाई जरूरी है / ऐसे में बिजली संकट को देखते हुए यह समस्या विकराल बन सकती है /
.किसान नेताओं के मुताबिक, पंजाब सरकार की तरफ से धान और गेहूं की बिजाई और रोपाई के सीजन में निर्विघ्न 8 घंटे की बिजली सप्लाई का वादा किया गया था / इसके बावजूद कभी इतनी बिजली नहीं मिली / अब मौजूदा वक्त में कोयले की कमी की वजह से पंजाब में बिजली संकट पैदा हो गया है / पंजाब के सरकारी और प्राइवेट थर्मल प्लांट मिलकर भी जरूरत की सिर्फ आधी बिजली ही पैदा कर पा रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































