PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

पंजाब के कई रेलवे ट्रेकों पर किसानों ने डाला डेरा, पांच ट्रेनों को अभी तक गया रोका, यात्री हो रहे हैं परेशान,

farmers started rail roko agitation in punjab five trains stopped Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है / राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों व ट्रेकों पर किसान धरने पर बैठ गए हैं / किसानों सायं 4 बजे तक रेल रोकने का एलान किया है / फिरोजपुर मंडल में किसानों ने पांच ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया है / इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है /

.

.

वहीं फिरोजपुर से हनुमानगढ़ को फिरोजपुर कैंट, फिरोजपुर कैंट से फाजिल्का को फिरोजपुर कैंट, फाजिल्का से फिरोजपुर कैंट को जलालाबाद में रोक दिया गया है / इसी प्रकार फिरोजपुर कैंट से लुधियाना को मोगा में रोक दिया गया है / एसएएस नगर मोहाली से फिरोजपुर कैंट को लुधियाना में रोक दिया गया है /

.

मोगा के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह किसान रोष प्रदर्शन के दौरान फिरोजपुर से लुधियाना जा रही पैसेंजर गाड़ी को मोगा के रेलवे ट्रैक पर रोक दिया गया / इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बस से सवार होकर लुधियाना जाना पड़ा / किसान आंदोलन के कारण पटियाला में सोमवार को मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन रुकी रही / इस दौरान महाराष्ट्र से वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने टाइम पास करने के लिए प्लेटफार्म पर ही डांस किया /

.

.

अमृतसर में लखीमपुर की घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राज्य भर में दिए गए रेल रोको आह्वान को मुख्य रख रेलवे स्टेशन पर किसान मोर्चा के साथ संबंधित जत्थेबंदियों का धरना शुरू हो गया है / रेलवे ट्रैक पर दरियां बिछाकर किसान बैठ गए है / अमृतसर में रेल रोको आंदोलन में मोर्चा के साथ आल इंडिया किसान सभा, जमहूरी किसान सभा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, किसान संघर्ष कमेटी, कीर्ति किसान यूनियन, पंजाब किसान सभा आदि के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं /

.

रेलवे स्टेशन पर यह रेल रोको प्रदर्शन शाम 4:00 बजे तक चलेगा / वहीं लुधियाना में भी ट्रेनें रोकी गई हैं / लुधियाना में फिरोजपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, चंडीगढ़ फिरोजपुर एक्सप्रेस को रोका गया है / इन ट्रेनों में अधिकतर यात्री रोजाना सफर वाले रहते है / ऐसे में कई कर्मचारियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा / पटियाला में किसान गांव धबलान व शहर के बस स्टैंड के नजदीक रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पर धरने पर बैठे हैं / किसानों का कहना है कि शाम 4 बजे तक यह धरना जारी रहेगा /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें