PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Income Tax Department ने साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानाें पर की रेड, कब्जे में लिए कई दस्तावेज,

income tax department raid locations of cycle and parts units in ludhiana

PTB Big News लुधियाना : आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के नेतृत्व में 30 टीमों ने वीरवार सुबह शहर के साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानाें पर रेड की / विभाग की यह कार्रवाई अभी जारी है / अधिकारियों ने जांच के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं / इसके अलावा कंप्यूटर में फीड डाटा को भी डाउनलोड किया जा रहा है / छापेमारी के दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है / किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है /

.

.

उधर, विंग के अधिकारियों का तर्क है कि अभी कार्रवाई जारी है, इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता / विभागीय अधिकारियों को इस छापामारी में करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति सामने आने का अनुमान है / विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों की करीब 30 टीमों ने शहर में साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दबिश दी /

.

.

टीमों ने औद्योगिक इकाईयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, रिहायशी, दफ्तरों, गोदामों इत्यादि में पहुंच कर जांच शुरू की / इस दौरान अधिकारियों ने दस्तावेज, कंप्यूटर के अलावा हर तरह के रिकार्ड की जांच की / आयकर विभाग की यह रेड पांच से सात साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के परिसरों पर चल रही है /

.

.

इन कंपनियों ने माल खरीदने वाले एवं कच्चा माल बेचने वाले भी आयकर विभाग की रडार पर हैं / आयकर विभाग ने पूरा होमवर्क करने के बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया है / इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जालंधर, लुधियाना, पटियाला समेत कई शहरों से आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं / जांच में उद्यमियों एवं उनके मुलाजिमों से भी पूछताछ की जा रही है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें