PTB News

Latest news
जालंधर के विधायक ने एक तीर से किए तीन निशाने, AAP सरकार सहित दो हल्का इंचार्जों को भी घेरा जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु...

पंजाब की अनाज मंडी में चली गोली, एक की हालत गंभीर

firing on paddy agent in grain mandi of barnala

PTB Crime news बरनाला : नजदीकी गांव अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की अनाज मंडी में फड़ (फर्श) पर माल उतारने को लेकर हुई तकरार के बाद आढ़तियों में गोलीबारी हो गई / आढ़तिए सतीश कुमार संघेड़ा ने जगदीश कुमार ठीकरीवाला पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा हमला कर दिया / घायल हुए आढ़ती जगदीश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /

.

.

.

जगदीश के बेटे टोनी सिंगला ने बताया कि वह अपने पिता के साथ अनाज मंडी में फर्श पर खड़ा था / इस दौरान आढ़ती सतीश कुमार संघेड़ा ने उनके फर्श पर अपना धान उतारना शुरू कर दिया / इसका उन्होंने विरोध किया इस पर सतीश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया / फिर, अचनाक अपने रिवाल्वर से उसके पिता जगदीश कुमार पर तीन फायर किए / एक गोली उसके पिता की छाती के पास बाईं तरफ लगी, दूसरी गोली उनके हाथ और तीसरी उनके शरीर के पास से गुजर गई /

.

.

इसके बाद सतीश मौके से भाग गया / टोनी ने बताया कि उसने तुरंत अपने पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं / मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी बरनाला ने कहा कि घायल व उसके बेटे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं / नामजद आरोपित आढ़ती सतीश कुमार संघेड़ा निवासी फरवाही बाजार बरनाला को काबू करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें