PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

अरूसा से लेकर BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के समर्थन व अपनी नई पार्टी की घोषणा के मुद्दे पर क्या कुछ बोले पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह,

Captain amarinder Singh press conference today possible announcement of new party Chandigarh Punjab Arusa Alam

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने के डेढ़ महीने बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं / अरूसा आलम को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह सही ढंग से वीजा लेकर 16 साल से भारत आ रही हैं / इतने वर्षों में किसी ने नहीं पूछा, अब चुनाव आए तो यह सवाल क्यों पूछा जा रहा है / चुनाव देख इसे मुद्दा बनाया जा रहा है /

कैप्टन ने कहा कि मौजूदा डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा मेरी सरकार में मंत्री थे और अरूसा तब भी यहां आई थी / तब उन्हें यह बात क्यों याद नहीं आई / अरूसा आलम के पंजाब का पैसा लेकर जाने के सवाल पर अमरिंदर ने कहा कि विरोधी बताएं कि वह पैसा कहां ट्रांसफर हुआ / इनकम टैक्स और ED को इसके बारे में बता दें /

कैप्टन ने कहा कि वह नई पार्टी बनाएंगे / यह फैसला कर चुके हैं / उन्होंने कहा कि अभी पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर काम चल रहा है / इसलिए वह नाम नहीं बता सकते / इसके बारे में चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वो घोषणा करेंगे / कैप्टन ने पंजाब में BSF के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का समर्थन किया है / उन्होंने कहा कि इस फैसले से कोई राज्य पर कब्जा नहीं कर रहा /

इससे संघीय ढांचे को कोई चोट नहीं लगी है / यह फैसला पंजाब के भीतर ड्रोन से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई को रोकने के लिए है / उन्होंने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए इसे फर्स्ट क्लास फोर्स करार दिया / उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को बीएसएफ की मदद की जरूरत है / खालिस्तानी और पाकिस्तानी पंजाब में स्लीपर सेल के जरिए माहौल बिगाड़ना चाहते हैं /

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें