PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पहुंचे लुधियाना, केंद्र सरकार को कृषि कानून रद्द नहीं करने पर दी चेतावनी, करेंगे यह काम,

cm charanjit singh channi said if agricultural laws are not canceled by november 8 they will be canceled in the assembly Ludhiana

पटाखे बेचने को लेकर चन्नी ने कहा नहीं लगेगी रोक, मैने खुद बेचे हैं पटाखे,

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार को 8 नवंबर तक कृषि कानूनों को रद करने का अल्टीमेटम दिया है / चन्नी ने कहा कि अगर कृषि कानून रद नहीं होते तो पंजाब सरकार 8 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इन्हें रद कर देगी /

चन्नी केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ का दायरा बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी जताई / उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार से कोई भी बातचीत नहीं की गई / उन्होंने आगे कहा कि यह गैर संवैधानिक है / सीएम ने कहा कि इससे केंद्र व राज्य सरकारों के रिश्ते खराब होते हैं / उन्होंने आगे कहा कि यह राज्य में गवर्नर राज के संकेत हैं / पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में इस पर भी चर्चा होगी /

उद्योग एवं व्यापार जगत के बारे में चर्चा करते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि व्यपारियों के लिए इंस्पेक्टरी राज खत्म होगा / सीएम ने कहा कि पंजाब में पटाखे बेचने में रोक नहीं लगेगी, सिर्फ प्रदूषण के नियमों का पालन होगा / उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पटाखे बेचे हैं, इसलिए व्यापारियों के दर्द को समझता हूं /

आपको यह भी बता दें, चंडीगढ़ में पटाखों पर प्रतिबंध लग गया है / ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि पंजाब में भी इस पर प्रतिबंध लग सकता है / इसको लेकर व्यापारी आशंकित थे / व्यापारियों की आशंका को दूर करते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में पटाखे बेचने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा /

सीएम चन्नी ने इस दौरान कहा कि इंस्टीट्यूशनल टैक्स खत्म कर दिया गया है / यह टैक्स 2011 में लगा था / वैट के विवाद पुराने 48 हजार हैं, 40 हजार को छोड़ दिया जाएगा / 8 हजार पर एक लाख से ज्यादा है वे 30 फीसद दो किस्तों में दे दें / एक किश्त इस साल दूसरी अगले साल, मध्यम इंडस्ट्री की बिजली पर लगने वाली चार्ज में 50 परसेट छूट / इंडस्ट्री पर सीएलयू भी हटेगा /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें