PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

9 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डाक से आया खत हाई अलर्ट जारी,

threatened to blow up 9 railway stations of up letter came by post high alert issued

PTB Big News मेरठ : कल सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के दौरे पर रहेंगे / लेकिन, सीएम के आगमन से पहले ही मेरठ के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है / दरअसल, स्टेशन मास्टर को डाक से एक पत्र चिट्ठी आई थी / इस चिट्ठी में ही रेलवे स्टेशन में बम रखे की बात कही गई थी / इसके बाद से ही अधिकारियों ने देर रात तक चेकिंग की और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रख दिया गया है /

.

.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा / इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और 6 दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है / इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है /

.

मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा / खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे / 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे /

.

.

छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे / हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है / इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है /

.

इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया /बताया है कि मंगलवार दोपहर में डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था / जीआरपी प्रभारी ने बताया कि संवेदनशील मामले को देखते शाम को सभी ट्रेनों में चेकिंग कराई गई है / वहीं, प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें