PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुरपर्व पर दास्तान-ए-शहादत का किया मुख्यमंत्री पंजाब ने उद्घाटन, एनीमेटेड फिल्मों के जरिये दर्शाया जाएगा सिख कौम का बलिदान,

sri chamkaur sahib dastan e shahadat will show sikh martyrs history through animated films CM Charanjit Singh Channi and Governor Banwarilal Purohit Punjab

PTB Big Political न्यूज़ रूपनगर / चमकौर साहिब : श्री चमकौर साहिब में आज यानि शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हैरीटेज स्ट्रीट दास्तां-ए-शहादत का उद्घाटन किया / इसे लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है / यहां प्रमुख रूप से श्री गुरु गोबिंद सिंह के बड़े शहजादों साहिबजाता अजीत सिंह और साहिब जादा जुझार सिंह की शहादत को एनिमेटेड फिल्मों के जरिये दर्शाया जाएगा /

इसके अलावा अन्य सिख सूरवीरों का इतिहास भी कुल 11 गैलरियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा / दास्तां ए शहादत और हैरीटेज स्ट्रीट के उदघाटन करने पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बुके देकर स्वागत किया गया / इस अवसर पर नगर पंचायत के प्रधान शमशेर सिंह भंगू और मनीत कुमार मंटू भी मौजूद रहे / राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस मौके पर दास्तां ए शहादत यादगार में बनाए गए विशालकाय खंडा साहिब के पास यादगारी तस्वीर भी खिंचवाई / उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे /

डोम नुमा पहली गैलरी में गुरु साहिबान के जीवन से वाकिफ करवाया जाएगा / दूसरी गैलरी में भाई जैता जी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शीश को लाने का सारा इतिहास दिखाया जाएगा / 270 डिग्री स्क्रीन और आधारित तीसरी गैलरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और इतिहास से संगत को वाकिफ करवाया जाएगा, जबकि टर्न टेबल पर बैठकर 360 डिग्री स्क्रीन संगत द्वारा देखी जाने वाली चौथी गैलरी में चमकौर की लड़ाई को बखूबी फिल्माया जाएगा /

sri chamkaur sahib dastan e shahadat will show sikh martyrs history through animated films CM Charanjit Singh Channi and Governor Banwarilal Purohit Punjab

पांचवीं गैलरी में छोटे साहिबजादे से संबंधित इतिहास और सरसा नदी पर अलग करने के पलों को शिद्दत से दिखाया जाएगा / छटी गैलरी में प्रोजैक्शन मैपिंग से छोटे साहिबजादे की आंखों को नम कर देने वाली अद्वितीय शहादत के दृश्य को बयान किया जाएगा / सातवीं गैलरी में माछीवाड़े से संबंधित गुरु साहिब का इतिहास वर्णन किया गया है / आठवीं गैलरी में मुक्तसर की जंग और दशम गुरु द्वारा लिखे जफरनामे से संबंधित तथ्यों को संगत के समूह आधुनिक तकनीक से प्रसारित किया जाएगा /

नौवीं गैलरी में ग्यारहवीं गैलरी में गुरु साहिब की बंदा सिंह बहादुर से मुलाकात को दिखाया जाएगा, जबकि दसवीं गैलरी में बंदा सिंह बहादुर के नांदेड़ से पंजाब आने के तक के सफर को म्यूरलों द्वारा दिखाने के बाद आखिरी और ग्यारहवीं गैलरी में उसकी तरफ से मुगल राज की ईंट से ईंट खड़काने और फिर से सिख राज को स्थापित करने के दौर को दिखाया जाएगा / थीम पार्क में दो स्टेनलैस स्टील की दस-दस मीटर ऊंची तलवारें और खंडे की स्थापना की गई है /

5 तांबे के घोड़े भी लगाए जा रहे हैं, जिन पर यौद्धे सवार होंगे / खंडे की बात की जाए तो इस 10 मीटर ऊंचे खंडे पर आधारित एक अव्वल दर्जे का वाटर शो पेश किया जाएगा / जो एक गीत पर आधारित है / और तो और यहां ही पांच तांबे के घोड़ों पर सवार यौद्धों का भी निर्माण बंगाल से आए कारीगरों द्वारा जंगी स्तर पर किया गया है /