PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में बी.एड. के नए विद्यार्थी-अध्यापकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन,

INNOCENT HEARTS COLLEGE OF EDUCATION, JALANDHAR ORGANISED AN ORIENTATION PROGRAMME FOR B.ED. ENTRANTS

PTB न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने नए विद्यार्थी-अध्यापकों को बी.एड (2022-2023) से परिचित कराने के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। नए विद्यार्थी-अध्यापकों को बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी संस्थानों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्हें मैनेजमैंट के प्रतिष्ठित सदस्यों, कालेज के शानदार इतिहास, सैलों व कमेटियों तथा कालेज के नियमों व विनियमों से परिचित करवाया गया। प्राचार्य डा. अरजिन्दर सिंह ने नए आए विद्यार्थियों का औपचारिक तौर पर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थी-अध्यापकों को कालेज के पूर्व विद्यार्थियों की शैक्षिक व सह-शैक्षिक शानदार उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और स्टाफ सदस्यों से परिचित करवाया।

सहायक प्रोफैसर मैडम तरुणज्योति कौर ने पूरे बी.एड सत्र के दौरान कालेज द्वारा नियमित रूप से आयोजित अध्ययन-योजना, सह-पाठ्यक्रम और एन.एस.एस. गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यकारी निर्देशक मैडम आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों को पूर्ण तन्मयता और प्रतिबद्धता के साथ अपने लक्ष्य की और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने इस तथ्य की भी याद दिलाई कि महान शिक्षण मामूली लक्ष्य और पर्याप्त विशेषज्ञता के साथ एक मुट्ठी भर शिक्षण तरकीबों से अधिक है। प्रबंधन के सदस्यों, कालेज के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने नए विद्यार्थी-अध्यापकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।