PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, खेत में पानी लगाने गए किसान की बेरहमी से की हत्या, खून से लथपथ मिला शव,

murder in punjab farmer brutally murdered firozpur Punjab punjab crime news today punjab hatyakand punjabi punjab crime report boy murdered news punjab

PTB Crime न्यूज़ फिरोजपुर : फिरोजपुर देहाती हलके में पड़ते गांव कंधवाली (वल्लियां) में खेत में पानी लगाने गए किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम वीरवार तड़के तेज हथियारों से दिया गया। स्वजनों को 55 वर्षीय बग्गू सिंह की लाश मोटर वाले कमरे में खून से लथपथ पाई मिली। थाना ममदोट पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका पति बग्गू सिंह वीरवार की तड़के करीब तीन बजे खेत में पानी लगाने के लिए मोटर चलाने गया। काफी समय बीत जाने से बाद जब बार-बार फोन किया गया तो फोन उठाया नहीं गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि चिंता हुई तो पड़ोस रहने वाले रिश्तेदारों समेत जब बहू के साथ वे खेत में लगी मोटर पर पहुंचे तो उसके पति का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तेज हथियारों के घाव थे और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

दूसरी ओर सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थाना ममदोट पुलिस की तरफ से हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी। थाना प्रमुख पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि हत्या की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या के कारणों का सुराग मिलने की संभावना है। हत्या का कारण जमीनी विवाद या कुछ ओर हो सकता है। इसके बारे में अधिकारी ने कुछ कहने से इंकार कर दिया है। हालांकि कुछेक ग्रामीणों ने नाम न छापने की सूरत में बताया कि ये मामला जमीनी विवाद का किसी से साथ चल रहा है और पहले भी झगड़ा हो चुका है।