PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, बेखौफ बदमाशों ने लूटी ‘डॉली’ वाली कार, पुलिस ने किया मामला दर्ज,

marriage dolly car loot jalandhar Maqsudan loot robbery Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बिधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास लुटेरों ने धारदार हथियारों के साथ हमला कर एक डॉली वाली कार लूट ली और फरार मौके से भागने में कामयाब हो गए / इस संबंधी पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने मकसूद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना लांबड़ा निवासी हरप्रीत लाल पुत्र दविंदर कुमार बीते दिन सुबह गांव इसपुर से डोली वाली कार से मंड क्षेत्र के एक पैलेस में गया था / दविंदर ने कहा कि शाम को वह दूल्हा-दुल्हन को उनके गृह गांव इसपुर में छोड़कर घर लौट रहा था तो इसी बीच रास्ते में वह अपने दोस्त को एक हजार रुपये देने के लिए बिधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित डिप्स स्कूल के मैदान के पास जब रुका तो उनकी कार रुकते ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन और पैदल चल रहे दो लुटेरों ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया /

इस दौरान हमलावरों ने उसे जबरन कार से बाहर खींच लिया, नीचे फेंक दिया और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया / वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागा / इसके बाद चारों लुटेरे उनकी कार में सवार होकर फरार हो गए और एक लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार हो गए / उन्होंने घटना की सूचना अपने मालिक को फोन पर दी, जिसके बाद मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद थाना नंबर 1 व मकसूद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची / फ़िलहाल घटना स्थल से संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगे की जाँच की जा रही है /