PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सरकारी कालेजों के लिए नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे,

Higher Education Minister Pargat Singh hands appointment letters to newly recruited Assistant Professors & Librarians for Government Colleges

25 सालों बाद रेगुलर भर्ती उच्च शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार – परगट सिंह

PTB न्यूज़ शिक्षा : अपने वायदे पर पूरा उतरते हुये उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री परगट सिंह ने आज राज्य के सरकारी कालेजों के लिए नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। परगट सिंह ने बताया कि यह राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पल है क्योंकि 1996 के बाद भाव 25 सालों के लम्बे अरसे के बाद रेगुलर नियुक्तियाँ की गई हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने 19 अक्तूबर को सरकारी कालेजों में टीचिंग काडर के 1091 और लायब्रेरियनों के 67 पदों समेत 1158 पदों पर 45 दिनों के अंदर-अंदर भर्ती करने का वायदा किया था। आज यहाँ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में एक समागम के दौरान परगट सिंह ने 125 नये भर्ती सहायक प्रोफैसरों और लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे जबकि बाकी रहते सहायक प्रोफैसरों को भी जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

परगट सिंह ने कहा, ‘मैं नव-नियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वह पंजाब की उच्च शिक्षा को नयी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय में पूरा करने के लिए गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला की समूची टीम और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी भर्ती यूजीसी के दिशा -निर्देशों के अनुसार की गई है।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब के सरकारी कालेजों में ढाई दशकों बाद सहायक प्रोफैसरों के पद भरे जा रहे हैं। इस मौके पर दूसरों के अलावा सचिव उच्च शिक्षा कृष्ण कुमार, डीपीआइ (कालेज) उपकार सिंह, डीपीआइ (सेकंडरी शिक्षा) सुखजीत पाल सिंह और सहायक डायरैक्टर उच्च शिक्षा डा. गुरदर्शन सिंह बराड़ उपस्थित थे।