PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मुख्यमंत्री चन्नी का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट, राजा वड़िंग ने 6.57 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड खरड़ का रखा नींव पत्थर,

cm charanjit singh channi dream project raja warring lays foundation stone of modern bus stand kharar to be built at a cost of 6crores punjab chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए यहां 6.57 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट हाई-टेक बस स्टैंड, जो सभी आधुनिक सहूलतों से लैस होगा, शहर के मध्य में पंचायत कमेटी की ज़मीन की 16 कनाल ज़मीन पर विकसित किया जायेगा।

पिछले साढ़े चार सालों से लटक रहे इस अति ज़रुरी प्रोजैक्ट को फिर सुरजीत करने का श्रेय मुख्यमंत्री को देते हुये वड़िंग ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी बहुत ही नम्र पृष्टभूमि वाले हैं और वह आम लोगों की चिंताओं और इच्छाओं को मानते हैं।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मेरे साथ सांझा किया था कि वह एक बार आंदोलन में शामिल होने के लिए बस के द्वारा खरड़ गए थे और उस समय खरड़ में बसें नहीं रुकीं थे। वड़िंग ने मुख्यमंत्री के भाइयों मनमोहन सिंह और डा. मनोहर सिंह की मौजुदगी में मॉडर्न बस स्टैंड का उद्घाटन करने के उपरांत जलसे को संबोधन करते हुये यह प्रगटावा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री ने तब शहर को एक उपयुक्त बस स्टैंड बनाने को यकीनी बनाने के लिए फ़ैसला किया था और लोगों को और कोई दिक्कत न आए।

cm charanjit singh channi dream project raja warring lays foundation stone of modern bus stand kharar to be built at a cost of 6crores punjab chandigarh

नये बस स्टैंड में ख़ास तौर पर बुज़ुर्गों के लिए बसों में यात्रियों के दाखि़ले को सुचारू बनाने के लिए 5बेअज़ होंगे, 34 दुकानों के इलावा एक कैफेटेरिया, पीने वाले साफ़ पानी और शौचालय की सभी ज़रूरी सहूलतें के अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए आराम करने के लिए अलग-अलग कमरे और सही संकेतों को दर्शाते केबिन होंगे।

वड़िंग ने ऐलान किया कि इस प्रोजैक्ट के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होगी और मैं यह यकीनी बनाऊँगा कि यह निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा हो। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह यकीनी बनाने के लिए मुझे खुली छूट दी है कि हम बादलों जैसे टैक्स डिफालटरों को पकड़ कर राज्य सरकार के राजस्व में विस्तार कर सकें।

उन्होंने कहा कि उनका मकसद विभाग के राजस्व को 1.50 करोड़ रोज़ाना करना है जो आज 1.05 करोड़ रोज़ाना है। उनकी चिंताओं को दूर करते हुए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने भी दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी का कारोबार प्रभावित नहीं होगा और उनको वहां बनने वाले कंपलैक्स के अंदर उपयुक्त प्रबंध किया जायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के छोटे भाई डा. मनोहर सिंह ने कहा कि खरड़ में बस स्टैंड का निर्माण मुख्यमंत्री का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट है। उन्होंने परिवहन मंत्री के पंजाब की सेवा करने के जोश और जज़बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह सभी दुकानदारों को सरकार की तरफ से भरोसा दिलाते हैं कि उनको नये बस अड्डे पर दुकानें मुहैया करवाई जाएंगी।