PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मुख्यमंत्री ने रेलमाजरा में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला,

PUNJAB CM LAYS FOUNDATION STONE OF LAMRIN TECH SKILLS UNIVERSITY AT RAILMAJRA

यह यूनिवर्सिटी औद्योगिक क्षेत्र के नवीनतम रूझानों के अनुरूप राज्य के युवाओं के तकनीकी कौशल को और अधिक निखारेगी: चन्नी

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के युवाओं की रोजग़ार पाने की क्षमता और उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से आज रेलमाजरा के रयात कैंपस में लैमरीन टैक स्किल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी, जो उत्तरी क्षेत्र की पहली निजी तकनीकी स्किल यूनिवर्सिटी है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इस दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन के तौर पर दिखाया, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख दिग्गजों जैसे आईबीएम, टाटा और ऐनसिस ने पंजाब में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है, जो राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और नौकरियाँ मुहैया करवाने में सहायक होगी।

चन्नी ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी को स्थापित करने का विचार मुझे तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहते हुए आया था। आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत के तौर पर उद्योगों की माँगों और रोज़ाना के उभरते रूझानों के अनुकूल कौशल शिक्षा मुहैया करवाने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यूनिवर्सिटी रोजग़ार पैदा करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगी और तीनों औद्योगिक कंपनियाँ यूनिवर्सिटी से पास हुए विद्यार्थियों को नौकरियाँ प्रदान करेंगी।

बलाचौर से विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र के शैक्षिक स्तर में बुनियादी तौर पर बदलाव लाएगी। प्रतिनिधियों, जिनमें आईबीएम से हरि रामासुब्रमण्यम, ऐनसिस से रफ़ीक सोमानी और टाटा पुणे से आनंद भादे शामिल हैं, ने कहा कि अब तक पंजाब को देश के अन्नदाता के तौर पर जाना जाता था, परन्तु इस यूनिवर्सिटी की स्थापना से राज्य में कौशल विकास के क्षेत्र में भी एक विशेष स्थान बनाएगा, जो पंजाब के युवाओं में तकनीकी कौशल को विकसित करने के अलावा ज्ञान में भी वृद्धि करेगा।

इससे पहले ‘मलवई गिद्दे’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मुख्यमंत्री ने इस शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अन्यों के अलावा फाऊंडर पार्टनर लैमरिन टैक स्किल यूनिवर्सिटी निर्मल सिंह रयात और पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधी सलाहकार डॉ. सन्दीप सिंह कौड़ा भी उपस्थित थे।