PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, पुलिस कर्मीं और उसकी पत्नी की हुई दर्दनाक मौत, गाड़ियों के उड़े परखचे,

Punjab terrible road accident both cars were blown up horrific road accident in jalandhar The painful death of a policeman and his wife Jalandhar Pathankot Road

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते जालंधर-पठानकोट सड़क मार्ग पर स्थित भोगपुर के वार्ड डल्ली के नजदीक उस समय बड़ा हादसा हो गया जब दो कारों की आपस में भीषण टक्कर हो जाने से उसमें सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई /

वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक कार जोकि जालंधर की तरफ जा रही थी तो दूसरी कार रोड पर जालंधर से भोगपुर की तरफ जा रही थी / इस दौरान जालंधर की तरफ से आ रही कार डल्ली नजदीक पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर दूसरी सड़क पर चली गई और सामने की तरफ से आरही कार के साथ जा टकराई /

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए / इस दौरान एक कार का चालक जिसकी मौत हो चुकी थी, कार में ही फंस गया / हादसे वाली जगह पर एकत्रित लोगों की तरफ से हादसे में घायलों को तुरंत पास ही के अस्पताल 108 की मदद से भेजा / वहीं कार सवार एक महिला की मौत हो गई /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस हाटसे में एक पुलिस मुलाजिम जोकि अपनी पत्नी के साथ किसी काम से जालंधर की तरफ जा रहा था की भी मौत हो गई है / वहीं इस घटना के बाद जहां सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया वहीं पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई /