PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सेंट सोल्जर के छात्रों ने जरूरतमंदों की मदद करने का दिया संदेश,

UNICEF Day observed by St Soldier Divine Public School

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में यूनीसेफ डे मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेसहारा ओर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की मदद करने के लिए जागरूक करना था। स्कूल प्रिंसिपल सतविंदर कौर नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को दौरान स्टाफ तथा छात्रों जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड, यूनीसेफ) की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 11 दिसंबर, 1946 को की थी।

1950 में यूनिसेफ के दायरे को विकासशील देशों में बच्चों और महिलाओं की दीर्घकालिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिये विस्तारित किया गया था। अब यह एचआईवी, पोषण संबंधी खुराक, आपातकालीन आश्रयों, परिवारों के पुनर्मिलन तथा बच्चों और माताओं के लिये टीके, एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं के वितरण के प्राथमिक बिंदु के रूप में कार्य करता है। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को आगे आकर इस क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।