PTB News शिक्षा : बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (विंटर वेकेशन) की घोषणा कर दी है / इस दौरान फ़िलहाल कुल 8 दिन का अवकाश घोषित किया गया है / इस दौरान पंजाब के सभी सरकारी, एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद किया जा रहा है /
इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी एडिड और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, स्कूल प्रमुखों को आदेश दे दिए हैं / Coid-19 के डेल्टा वैरिएंट के बाद अब ओमिक्रोन वैरिएंट का भी खतरा बढ़ता जा रहा है / इस बीच पिछले कुछ दिनों में स्कूलों में भी कोविड-19 के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं /
बीते दिन यानि सोमवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी खुरला किंगरा स्कूल से 3 बच्चे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन से एक छात्रा Covid-19 संक्रमित पाई गई थी / ऐसे में शिक्षा विभाग ने 24 से 31 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए हैं /
आपको यह भी बता दें कि फ़िलहाल यह छुट्टियां सर्दियों के मद्देनजर की जा रही हैं, लेकिन सर्दियों की वजह से कोविड के केस भी स्कूलों में बढ़ने शुरू हो गए हैं / कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती हुई चेन को रोकने के लिए यह कदम भी उठाना कारगर है /



































