PTB News

Latest news
वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम... एसएसआईबीएमए के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 के विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ... पंजाब : Fake Immigration Agent's पर अब कसेगा शिकंजा 70वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में आईवी वर्ल्ड स्कूल का परचम लहराया, युवा खिलाड़ियों ने रचा सफलता का... पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी, विदेश भागने की आशंका,

punjab synthetic drug racket punjab police raid to arrest former akali minister bikram majithia Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में ड्रग्स केस के आरोपी अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के विदेश भागने की आशंका है, इसलिए पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिए लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है, जिसके जरिए सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और अन्य सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि अगर मजीठिया वहां से भागने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सके /

इसी बीच पंजाब में गृह विभाग संभाल रहे डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया जल्द जेल में होगा / मजीठिया पर पुलिस ने सोमवार रात को क्राइम ब्रांच के पुलिस थाने में केस दर्ज किया था लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है /

पंजाब सरकार की योजना थी कि केस दर्ज करते ही मजीठिया को रात में ही गिरफ्तार कर लिया जाए / इसके लिए उन्होंने मजीठिया के मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक कर रखा था / मोबाइल लगातार उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी फ्लैट की लोकेशन बता रहा था / इससे सरकार को लग रहा था कि मजीठिया केस से बेखबर हैं और चंडीगढ़ में रुके हैं /

वहीं बीते सोमवार की आधी रात को केस दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने वहां रेड की, तो मजीठिया की जगह सिर्फ उनका मोबाइल मिला / पंजाब पुलिस की SIT की टीमें अब तक 16 जगहों पर रेड कर चुकी हैं लेकिन मजीठिया का कोई पता नहीं चला है / अब मजीठिया के करीबियों की लिस्ट तैयार की जा रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके /

इसके अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) रिपोर्ट में दर्ज नेताओं से भी पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है / पुलिस मजीठिया के ड्रग्स रेकेट के पकड़े जाने के दौरान की कॉल डिटेल्स भी निकलवा रही है / उनसे भी ड्रग केस में पूछताछ की जाएगी / वहीं, चुनाव की घोषणा से चंद दिन पहले पंजाब पुलिस की SIT लगातार मजीठिया की तलाश में रेड कर रही है /